दलहन फसल: तुवर बाजार में मजबूती जारी रही। कमजोर बिकवाल, अफ्रीका में तुवर बोआई में देरी और ख़राब मौसम से आम की फसल को नुकसान से तुवर को मजबूती मिल रही हैं। तमिलनाडु तुवर दाल टेंडर पास होने की संभावना से भी ग्राहकी में इजाफा।
चना और चना दाल बाजार लगभग लगभग स्थिर है। देश में कमजोरी बोआई के बाद हाल की बारिश ओलावृष्टि से चना की फसल को थोड़ा नुकसान। नाफेड द्वारा चना की खरीदी हाल में अच्छी हुई। चना में धीरे धीरे मजबूती बन सकती हैं।
काबुली चना काबुली बाजार आज प्रायः स्थिर से मजबूत रहे। काबुली की आवक काफी कमजोर है (खासकर अच्छी और बोल्ड निर्यात सौदे की पूर्ति के पर्याप्त नहीं मिल पा रहा। क्वालिटी लिए काबुली जानकारों के अनुसार काबुली की बोआई बढ़ी; लेकिन यील्ड में भारी पोल है। काबुली में गिरावट पर निवेश भविष्य में लाभदायक रह सकता है।
मसूर सिमित सप्लाई के कारण मसूर सिमित दायरे में कारोबार कर रहा। कम भाव में मसूर में बिकवाल नहीं; जबकि मध्य प्रदेश में 25 मार्च ही एमएसपी भाव 6000 पर मसूर की खरीदी होगी शुरू। मसूर में अब बड़ी घट-बढ़ की संभावना नहीं।
मटर सफ़ेद/हरा मुनाफावसूली के कारण सफ़ेद /हरा मटर आज रहा कमजोर। हाल में जोरदार आई तेजी के बाद अब मुनाफावसूली हो रही। मार्च-एन्ड के लिए उत्तर प्रदेश की मंडियां बंद रहने से अगले एक सप्ताह कारोबार कम रहेगा। हरा मटर में बिकवाल कमजोर क्योंकि उत्पादन काफी कम है। गिरावट पर हरा मटर में निवेश किया जा सकता है। सफ़ेद मटर का भी उत्पादन इस वर्ष कम; लेकिन मांग की पूर्ति के लिए काफी है।
उड़द बाजार में सुस्त कारोबार से आज हलकी कमजोरी रही। दक्षिण भारत में देशी उड़द की सप्लाई अच्छी है; जबकि मार्चएन्ड के कारण ग्राहकी सुस्त है। रमजान के कारण भी उड़द में ग्राहकी धीमी पड़ सकती है।
व्हाट्सऐप ग्रुप में हर रोज ताजा भाव देखें 👉 यहां पर दबाएं यहां पर दबाएं
इसे भी देखें 👉Mustard Price News: सरसों की आवक बढ़ने से आया सरसों की कीमतों पर दबाव, देखें तेजी मंदी रिपोर्ट
नोट:-व्यापार अपने विवेक से करें । हमारा काम किसानों तक सही जानकारी पहुंचाना है। किसी भी फसल में तेजी आ मंदी आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। किसी भी लाभ या होनी होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।