तेल मिलों की मजबूत मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में आए तेजी से सरसों की कीमतों में इस सप्ताह अच्छी तेजी दर्ज की गई। हमने आपको पिछली सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट में भी आपको बताया था। कि सरसों व सरसों तेल की कीमतों में तेजी की उम्मीद है और जो कि सही साबित हुआ।
सरसों का भाव में तेजी (सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट)
Mustard Price: इस सप्ताह में जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत में ₹275 प्रति कुंटल सलोनी प्लांट में सरसों की कीमतों में ₹250 प्रति क्विंटल, वही भरतपुर मंडी में सरसों की कीमतों में ₹265 की तेजी दर्ज की गई है।
तेल मिलों की अच्छी मांग व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई मजबूती से सरसों के निचले स्तर से ₹500 से ज्यादा का सुधार हुआ है।
इस सप्ताह सरसों तेल की डिमांड में मजबूत मांग से 6 से ₹7 प्रति क्विंटल की तेजी हुई। वही खल की मांग में कमजोर रही। और इसकी कीमतों में 25 से ₹30 की सुधार देखने को मिला। लेकिन लोकल डिमांड से कीमतों में 25 से ₹30 प्रति कुंटल और सुधार देखने को मिल सकता है।
इस सप्ताह सरसों और सोया तेल की कीमतों में 7.5 रुपए किलो के हिसाब से अंतर था। जो कि इस सप्ताह ₹13 प्रति किलो का हो गया है। अन्य तेलों के साथ बड़े अंतर के चलते सरसो और सरसो तेल की मांग ऊपरी स्तरों पर पड़ेगी कमजोर
जयपुर सरसो अपने रेजिस्टेंस 5500 क्विंटल से ऊपर निकलकर 5625 पर बंद हुआ। और यहाँ से अगला रेजिस्टेंस 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर है। वहां तक यह बढ़त जारी रह सकती है।
सरसो की तेजी अंतराष्ट्रीय बाजार की चाल और मीलों की मांग पर निर्भर करेगी। अंतराष्ट्रीय बाजार का सेंटीमेंट मजबूत है। जिससे आने वाले सप्ताह में सरसो अपनी बढ़त जारी रह सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
सरसों का भाव 👉 यहां पर दबाएं
गेहूं का रेट 👉 यहां पर देखें
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर देखें
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
नोट :- व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।