पिछले सप्ताह आरंभ में सोमवार को दिल्ली बेस्ट राजस्थान लाइन 3KG 7900 रुपए पर खुला था। जो कि शनिवार की शाम को 3KG 7850 रुपए पर बंद हुआ। बीते हफ्ते मूंग की मांग न रहने से प्रति कुंटल ₹50 कमजोर रहा।
Mung Price: मध्यप्रदेश में गर्मी वाले मूंग की खरीदी हाल ही में बंद हो गई थी। जिसके कारणों पर दबाव देखने को मिला। लेकिन नए आदेश के मुताबिक ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी 1 से 7 अगस्त तक जारी रहेगी।
फिलहाल मूंग दाल की मांग कुछ दिनों से कमजोर है। जिससे कीमतों पर दबाव बन रहा है। वहीं अन्य राज्यों में मानसून वर्षा में हो रही देरी से बुवाई कमजोर चल रही है। अब आगामी दिनों में घरेलू खपत मांग राजस्थान व मार्कफेंड/नफेड बिक्री टेंडर पर ज्यादा निर्भर करेगी।
मूंग की एमएसपी (MSP) बढ़ने से कम भाव में बिकवाली कमजोर रह सकती है। सीजन 2023/24 के लिए मुंग एमएसपी केंद्र सरकार के द्वारा 8558 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य में असेंबली इलेक्शन 2023 के अंतिम महीनों तक हो सकता है। वही लोकसभा चुनाव अगले वर्ष 2024 में होने से केंद्र सरकार का ध्यान किसानों पर होगा।
जिससे मूंग की खरीदी सरकार के द्वारा एमएसपी पर अच्छी होने की संभावना है। इसलिए किसान मूंग ऊंचे एमएसपी भाव मिलने की संभावना के चलते नीचे भाव में फसल बेचना नहीं चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें 👉सरसों का भाव 200 रुपए बढ़ा, 2023 में सरसों का भाव बढ़ सकता है क्या?, जानें सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
मुंग तेजी मंदी रिपोर्ट: जानकारों के मुताबिक मूंग की कीमत 7500 रुपए प्रति कुंटल के नीचे जाने की संभावना कम है। और गिरावट पर खरीदें किया जा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें
इसे भी पढ़ें 👉चना की कीमतों में तेजी या मंदी, देखें सप्ताहिक चना तेजी मंदी रिपोर्ट
Whatsapp ग्रुप jion करें 👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना सप्ताहिक मुंग तेजी मंदी रिपोर्ट । मुंग का भाव भविष्य 2023. व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है