हरियाणा प्रदेश में मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से कई जिलों में शनिवार को बारिश देखने को मिली। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं 15 एमएम बारिश हिसार जिले में हुई। महेंद्रगढ़ भिवानी और रोहतक जिले में तीन-तीन एवं बारिश दर्ज की गई।
कई जिलों में बारिश से हुआ मौसम सुहावना
मौसम विज्ञान चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक प्रदेश में कई हिस्सों में 22 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के उत्तर पूर्वी और दक्षिण के जिलों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदनलाल खीचड़ ने कहा कि फतेहाबाद, हिसार, जींद जिले में बारिश सामान्य से 20 से 60 फीसदी कम रही हैं। सिरसा फतेहाबाद जींद दादरी भिवानी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बाजरा मक्का और ज्वार खरीद के लिए पंजीकरण हुआ आरंभ
इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार पेट्रोल और खाद्य तेल के साथ-साथ गेहूं की कीमत कम करने की हो रही तैयारी
Whatsapp ग्रुप में जुड़े👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मंडी भाव 👉 यहां पर दबाए
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं