सरसों की कीमत में तेजी, सरसों रेट में बढ़ोतरी की कितनी उम्मीद, सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

Mustard Price: हाफेड की सरसो बिकवाली के दबाव में सरसो काम्प्लेक्स में दिखा मिला जूला रुख। मंडियों में सरसो के भाव इस सप्ताह 25-100 रुपये/ क्विंटल के बीच बढ़े। वहीं तेल में भी 2 से 2.5 रुपये/किलो की बढ़त देखने को मिली।

सरसो तेल और सोया तेल के बीच 23 रुपये/ किलो के अंतर के चलते सरसो तेल की मांग अब कमजोर। प्राप्त जानकरी के अनुसार हाफेड ने अब तक ऑक्शन में 1600 टन के करीब सरसो बेचीं।

Sarso Ka Bhav: व्यापार सूत्रों का मानना है की यहाँ से सरसो के भाव और बढे तो जून के अंत तक नाफेड भी बिकवाली शुरू कर सकती है। सरकारी एजेंसियों के पास कूल मिलाकर 27 लाख टन सरसो उपलब्ध।

वहीं मरूधर एजेसी के अनुसार जून के शुरुआत में कुल 96 लाख टन सरसो बचा हुआ है। इतने बड़े स्टॉक के चलते इन स्तरों से सरसो में एक तरफा और टिकाऊ तेजी की सभावना कम।

 

सरसों रेट में बढ़ोतरी की कितनी उम्मीद

वहीं घटे में बिकवाली कमजोर पड़ने से बड़ी मंदी का भी रिस्क कम। हाफेड की बीच बीच में बिकवाली, नाफेड की बिकवाली की संभावना बाजार को अस्थिर कर देगी और सरसो सिमित दायरे में रहेगी। निकट भविष्य में सरसो में घटने को 150-200 वही बढ़ने को 200-250 की जगह । जिसके बीच सरसो ट्रेड करते नजर आएगा। व्यापार अपने विवेक से करें।

 

सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं

सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं

नोट 👉 हमारी रिपोर्ट में सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट ( सरसों का भाव बढ़ेगा या घटेगा) के बारे में जानकारी प्रदान किया। किसी भी फसल में तेजी मंदी आने वाले मौसम और डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार सोच समझकर ही करें।