नमस्कार किसान साथियों सरसों में पिछले काफी दिनों से गिरावट देखने को मिली हालांकि कल सरसों में थोड़ा सा सुधार देखने को मिला है। आज हम जानेंगे सरसों में हमें सुधार देखने को मिलेगा या नहीं सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट । सभी फसलों और सभी मंडियों के भाव अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉 यहां पर ज्वॉइन करें
किसान भाइयों विदेशी बाजार में खाद्य तेलों में थोड़ा सा तेजी का रुख देखने को मिला जिससे सरसों में हमें थोड़ा सा सुधार देखने को मिला। जयपुर कंडीशन सरसों 6325 ₹25 की तेजी देखने को मिली। देश की प्रमुख मंडियों में दैनिक आवक घटकर 1.55 लाख बोरी की हुई। नई फसल की कुछ मंडियों में आवक आने लगी है और सरसों की कटाई भी आरंभ हो चुकी है। अबकी बार मौसम में सूखी भयंकर सर्दी देखने को मिली जिससे फसल में पाला पड़ने से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और इस समय मौसम में बारिश होने से नई आवक में थोड़ा सा समय लग सकता है
सरसों का भाव
खाजूवाला मंडी में सरसों भाव 5500 से 5700 रु,आदमपुर मंडी सरसों भाव 5967 रु प्रति क्विंटल,भट्टू मंडी सरसों – 5942 रु प्रति क्विंटल ,नोहर मंडी सरसों भाव 5925 रु,श्री करणपुर मण्डी सरसों का भाव 5780 रु,ऐलनाबाद मंडी सरसों 5200 से 5949 रूपये , सादुलपुर (चूरू) मंडी सरसों 39 लैब 5800 रु,देवली मंडी में सरसों 4200/6000 , सरसों 42% 5900/ 5950 , नई सरसो 4200/ 5000 रु प्रति क्विंटल, श्री विजयनगर मंडी सरसों का भाव 5281/ 5337 रु,जैतसर मंडी सरसो 4981 रु, रावला मंडी सरसों भाव 6105 रु,अनूपगढ मंडी सरसो 5625 रु प्रति क्विंटल
सरसो सभी मंडियों के ताजा भाव देखें 👉यहां पर क्लिक करें
देश विदेश हलचल
जानकारों के मुताबिक विदेशी बाजार में गुरुवार को मलेशियाई पाम तेल वायदा में तेजी देखने को मिलीं , क्योंकि कच्चे तेल और अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़त जारी रही। सूत्रों ने बताया, दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य तेल आयातक भारत आगामी बजट में पाम तेल उत्पादों के आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है। जानकारों की मानें तो इस साल इंडोनेशिया में उत्पादन 2.4 टन बढ़कर 48 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि मलेशिया में उत्पादन बढ़कर 19 मिलियन टन होने का अनुमान है। इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री ने बताया है कि जून महीने तक कच्चे पाम तेल की बेंचमार्क कीमत शुरू करने की योजना बना रहा है।
इसे भी देखें 👉नरमा कपास में आज तेजी या गिरावट देखें ताजा रेट
सरसों तेजी मंदी
बुधवार को देश भर की सभी मंडियों में 1. 65 लाल बोरी की आवक हुई जबकि कल गुरुवार को घटकर 1.55 लाख बोरी की आवक हुई है अगर नई सरसो की आवक आने में देरी होती है तो सरसों में हमें हल्का सुधार और देखने को मिल सकता है। उम्मीद है आप के लिए यह जानकारी उपयोगी रही होगी किसी भी प्रकार का व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि आने वाली तेजी या मंदी आने वाली स्थिति पर भी निर्भर करती है। किसी भी हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।
इसे भी देखें👉ग्वार के भाव में आज तेजी या गिरावट देखें ग्वार का भाव,ncdex ग्वार भाव
इसे भी देखें👉गेहूं में तेजी देखें सभी मंडी गेहूं का भाव,wheat price todey 19 January 2023
इसे भी देखें 👉धान में आज सभी मंडियों में धान का भाव जानें,dhan ka bhav today
MCX ncdex: सोना चांदी ग्वार में गिरावट, जीरा में तेजी देखें वायदा भाव