हरियाणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा हरियाणा प्रदेश को लगभग ₹3700 करोड़ की 3 बड़ी सड़क विकास परियोजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे 11 फ्लाईओवर को लोकार्पण भी करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तहत सीएम सिटी करनाल में रिंग रोड बनने वाली भी शामिल है।
हरियाणा प्रदेश में तीन बड़ी परियोजना का शिलान्यास
हरियाणा के डिप्टी सीएम ने कहा कि इन तीन बड़ी परियोजनाओं के आरंभ होने से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।
पानीपत आठ लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग
आज सुबह 11:00 बजे सोनीपत में दिल्ली से होकर पानीपत तक आठ लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 11 फ्लाई ओवरों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस परियोजना में कुल राशि लगभग 900 करोड रुपए खर्च होगी और यह 24 किलोमीटर लंबी परियोजना है।
करनाल 6 लाइन परियोजना
डिप्टी सीएम ने बताया कि करनाल जिले के गांव कुटेल में नितिन गडकरी जी दोपहर के 3:30 बजे करनाल ग्रीन फील्ड 6 लाइन रिंग रोड परीयोजना का निर्माण के लिए शिलान्यास किया जाएगा। इस परियोजना में सरकार 17 सौ करोड रुपए की लागत से 35 किलोमीटर लंबी परियोजना होगी।
अंबाला रिग रोड़ का लोकार्पण
उन्होंने बताया कि तीसरी परीयोजना का लोकार्पण अंबाला जिले के गांव जलंडी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा शाम के 5:30 बजे अंबाला ग्रीनफील्ड 6 लेन रिंग रोड परीयोजना शुरुआत की जाएगी। इस परियोजना में सरकार के द्वारा ग्यारह सौ करोड़ रुपए की लागत के साथ 23 किलोमीटर का निर्माण कार्य किया जाएगा।
तीन बड़ी परियोजनाओं से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दिल्ली और पानीपत से होकर गुजरने वाली हिमाचल प्रदेश पंजाब और जम्मू कश्मीर के लोगों को लाभ मिलेगा और इससे वाला करनाल रिंग रोड के निर्माण से इन दोनों शहरों में भी होने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: हरियाणा सरकार ने 4 परियोजनाओं को दी मंजूरी, किसान उठाएं सबसे सूक्ष्म सिंचाई का लाभ