कल यानी रविवार को विधानसभा चुनाव 2023 के चार राज्यों के वोटो की गिनती की गई इस दौरान भाजपा ने चार में से तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार को पूर्ण बहुमत मिला।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा हुई देश में फिर मजबूत
बता दे कि देश भर में अब तक भारतीय जनता पार्टी देश में 52% आबादी पर है शासन कर रही है वहीं भाजपा और उनके सहयोगी दल एनडीए गठबंधन में अब 16 राज्यों में सरकार बन चुकी है। वहीं 12 राज्यों में भाजपा अपने दम पर है वहीं कांग्रेस के पास केवल तीन राज्य ही बचे हैं।
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 मैं हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बने और उसे समय भाजपा केवल भारत के सात राज्यों में ही सरकार में थी लेकिन जैसे ही आगे बढ़े पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 2018 में 21 राज्यों में अपनी सरकार बनाई और करीब 71% आबादी पर भाजपा का शासन था लेकिन जैसे ही आगे दिन गुजरे भाजपा का एक बार फिर ग्राफ डाउन हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा में फिर आया जोश
लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ इस समय रह गया है और उससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत के साथ अब 16 राज्य में सरकार बन जाएगी जिसके चलते देश की करीब 52 प्रतिशत आबादी पर भाजपा का शासन होगा वहीं दक्षिण भारत के राज्य में भाजपा के पास अभी भी एक भी राज्य में सरकार नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार कहां-कहां है
बता दे कि देश भर के 12 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दम पर सरकार बनाई है वहीं पांच राज्यों में अभी भी अपने सहयोगी पार्टियों के गठबंधन के साथ सरकार में हैं। भारतीय जनता पार्टी की मणिपुर उत्तराखंड छत्तीसगढ़ गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश अरुणाचल प्रदेश गोवा हरियाणा असम त्रिपुरा राजस्थान महाराष्ट्र सिक्किम मेघालय और नगालैंड में अभी भाजपा की सरकार है।
इसे भी पढ़ें 👉विधानसभा चुनाव 2023 में तीन सबसे बड़ी जीत, जाने कहां-कहां रही और कितने वोटो से बड़ी जीत दर्ज की
इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी खरीदने से पहले, देखे आज ताजा दाम क्या रहे
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं