New Business Ideas: किसान भाइयों खेतीबाड़ी के काम को अगर बिजनेस के रूप में किया जाए तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। अब कुछ किसान भाई भी परंपरागत खेती को छोड़कर नकदी फसलों की ओर रुचि ले रहे हैं। इस लिए आज हम एक ऐसे फूल के बारे में बात कर रहे हैं। जिससे किसान जल्दी से मालामाल हो जाएंगे। इस फूल का नाम है जिरेनियम है।
हालांकि, देश में खसबूदार पौधों की खेती करने के लिए सरकार की ओर से समय समय पर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार एरोमा मिशन के लिए काम कर रही है। जिरेनियम एक प्रकार का खुशबूदार पौधा है। इस पौधे को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है।
जिरेनियम पौधे के फूलों से तेल निकाला जाता है जिसका दवाओं में प्रयोग के अतिरिक्त अन्य कई कामों में प्रयोग किया जाता है। जिरेनियम के तेल में गुलाब जैसी खुशबू भी आती है। इसका प्रयोग एरोमाथेरेपी, ब्यूटी प्रोडक्ट्, इत्र और सुगंधित साबुन बनाने में किया जाता है।
कहीं भी स्थान पर कर सकते हैं जिरेनियम की खेती
जिरेनियम के पौधों को कहीं भी लगाया जा सकता है। लेकिन बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए अच्छी मानी जाती है। इन पौधों को पानी की बहुत कम आवश्यकता होती है। इस लिए इसकी खेती ऐसे स्थान पर की जा सकती है जहां बारिश कम होती हो। इसकी खेती के लिए हर प्रकार की जलवायु बेहतर मानी जाती है।
लेकिन कम नमी वाली हल्की जलवायु इसकी अच्छी पैदावार के लिए सबसे बढ़िया मानी जाती है। जिरेनियम के पौधे को आप केंद्रीय औषधीय एवं पौधा संस्थान से खरीद कर अपने खेतों में लगा सकते हैं। इसे किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। इसकी खेती कर किसान कम खर्च में आसानी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
कमाई
जिरेनियम की फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपए का खर्च आता है। इसका तेल अधिक महंगा बिकता है। बाजार में लगभग 20000 रुपए प्रति लीटर तक बिक जाता है। इसके पौधे 4 से 5 साल तक पैदा देते हैं। इस लिए हर साल लाखों रुपए कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज, संभल जैसे कई जिले के किसान भाई इसकी खेती कर रहे हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉किसान कर्ज माफी 2023: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, होगा लोन पर ब्याज माफ