छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने किसानों के लिए Chhattisgarh Budget 2024 में सिंचाई करने के लिए मुफ्त बिजली का फैसला, जानें पूरी खबर….
Chhattisgarh Budget 2024
हमारे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाएं आरंभ किया जा रहा है। जिसके चलते किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर भिन्न भिन्न योजना में लाभ मिलता है। जिसमें किसानों को खेती के लिए कृषि यंत्र, खाद, बीज मिलता है। इसके अलावा बिजली बिल में भी राहत मिलती है।
इसी कड़ी में किसानों के लिए सरकार ने सिंचाई में होने वाले खर्च को कम करने के उद्देश्य से कृषि पंप कनेक्शन पर फ्री बिजली देने का निर्णय लिया गया है। सरकार की ओर लिए गए इस इस फैसले से प्रदेश के तकरीबन 7 लाख किसानों को फायदा होगा। जिसके लिए कुल 3500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
किसानों को मिलेगी सिंचाई के लिए फ्री बिजली
Chhattisgarh Budget 2024: किसानों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अपने बजट 2024 में कई बड़े फैसले लिए गए। जिसमें से किसानों को अपने खेतों में पानी देने में मदद मिलेगी। बता दें कि कृषि कनेक्शन पर फ्री बिजली में 5 Hp तक दिया जाएगा। इस फैसले से सरकार किसानों को एक वर्ष तक 7500 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। जिसका असर सीधा प्रदेश के 6 लाख 96 हजार किसानों लाभ प्राप्त होगा।
वहीं इसके अलावा सरकार ने किसानों को नए कनेक्शन भी दिया जाएगा। जिसके लिए 200 करोड़ रुपए का बजट में पैसा रखा गया है।
सोलर पंप लगाने में भी मिलेगी मदद
छत्तीसगढ़ राज्य में बजट 2024 में किसानों को अपनी फसल में समय पर सिंचाई करने में मदद मिले इस पर अधिक से अधिक सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा है। Chhattisgarh Budget 2024 किसानों को अपनी फसल में सिंचाई का लाभ के लिए 670 करोड़ रुपए सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, किसानों से MSP रेट होगी सरकारी खरीद
इसे भी पढ़ें 👉आज सोना हुआ सस्ता, चांदी भाव में आई तेजी, जानें सोना चांदी भाव
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को मिल रही कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं