राजस्थान प्रदेश में कल से मौसम में बदलाव होने के चलते कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा प्रदेश में बीते शुक्रवार की शाम को कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के करने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया गया। और इसके साथ-साथ घायल हुए व्यक्तियों को भी नियम अनुसार समुचित सहायता व इलाज प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है।
बता दें राजस्थान प्रदेश में सीएम के द्वारा सहायता आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग की ओर से जिला कलेक्टर के माध्यम से आकाशीय बिजली गिरने मौत के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की दिया जाएगा। वहीं एक लाख रुपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से ही दिया जाएगा। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में फसलों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा जल्द से जल्द गिरदावरी करने का निर्देश दिए गया है।
राजस्थान प्रदेश में 01 मार्च यानी शुक्रवार की शाम को मौसम में आए बदलाव के चलते मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से जयपुर जिले के चाकसू तहसील में एक महिला की मृत्यु हो गई। वहीं एक महिला घायल हुई। वही सवाई माधोपुर जिले में चार व्यक्तियों की मृत्यु होने के साथ-साथ एक व्यक्ति घायल होने की सूचना। वहीं प्रदेश के दौसा जिले में लालसोट तहसील में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।
आज प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 7 नागरिकों के असमय काल कवलित होने का दुःखद और हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें व शोक संतप्त परिजनों को इस दुखः की घड़ी में संबल प्रदान करें और इस…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 1, 2024
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं का एमएसपी रेट पर खरीद आज से शुरू, किसानों को 150 रुपए अधिक मिलेगा मूल्य
इसे भी पढ़ें 👉आज सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट, जानें सोना चांदी 02 मार्च 2024 के भाव
इसे भी पढ़ें 👉 केंद्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, खरीफ सीजन के लिए खाद पर सब्सिडी में 24000 करोड रुपए राशि मंजूर
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं