उत्तर भारत में हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी में जलस्तर लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण से दिल्ली में बाढ़ से बुरा हाल हो गया है। Delhi Flood Update दिल्ली वासियों के लिए हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से आ रहा पानी हर साल मुसीबत लाता है और मौजूदा समय में भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी से उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली में पानी से सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी उठानी पड़ी और बाढ़ आ गई है।
इस पानी के आई बाढ़ से करीब 41000 लोगों पर संकट खड़ा हो गया है जिनको राहत कैंपों में रखा गया है केंद्र सरकार से दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मदद मांगी है।
सोना चांदी में आया उछाल जानें ताजा भाव 👉 यहां पर दबाएं
Delhi Flood Update: यमुना नदी उफान पर होने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और पानी अपने खतरनाक लेवल से ऊपर जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुना नदी में पहले 207.49 मीटर पानी के रिकॉर्ड को गुरुवार को 208.53 मीटर पानी का लेवल होने से 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
देश की राजधानी में अगले आने वाले 2 दिनों में मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 वाटर प्लांट बंद होने से पानी की किल्लत होगी। लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा में यमुना का पानी 13 जिलों में घुसा, 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से राजस्थान में खतरा