दिल्ली में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आज हम जानेंगे मौसम की जानकारी
Delhi Weather Update Today: भारत की राजधानी दिल्ली में फरवरी महीने में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
भारत की राजधानी दिल्ली में फरवरी के महीने में देखने को मिल रही है। अप्रैल जैसी गर्मी कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा।आज बादलों में हल्की परत छा सकती है।
नई दिल्ली: दिल्ली में दिन के साथ -साथ अब रात में भी गर्मी बहुत ज्यादा हो रही है। दिल्ली के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम का मिजाज कुछ इस प्रकार का है। जैसा कि मार्च के अंतिम दिनों में और अप्रैल के शुरुआती दिनों में होता है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिली। इसके बाद भी यह सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा है। ऐसा मौसम अगले दो तीन दिन तक रहेगा। इसके बाद 26 और 27 फरवरी से एक बार फिर तापमान बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच सकता है। यानी की फरवरी महीना सबसे गर्म रह सकता है। हालांकि इस बार फरवरी में ऐसे दिनों की संख्या भी सबसे अधिक हो सकती है, जब तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा होगा। फरवरी के बाकी बचे हुए दिनों में तापमान 30 डिग्री से नीचे आने की कोई संभावना नहीं है। आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। 23 फरवरी को भी अधिकतम 30 और न्यूनतम 14 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 24 फरवरी से तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी। आने वाले दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 25 फरवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच सकता है। इसके बाद 26 और 27 फरवरी को अधिकतम तापमान एक बार फिर 33 डिग्री के लेवल पर पहुंच जाएगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
स्काईमेट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों से आगे बढ़ रहा है। इस कारण से उत्तरी भारत के मैदानी हिस्सों में हल्की ठंडी हवाएं पहुंचनी शुरू हो रही हैं। इसके कारण से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिक तापमान में मामूली कमी देखने को मिलेगी। आने वाले चार दिनों तक उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदान किसी भी वेदर सिस्टम से प्रभावित नहीं होंगे। पतले बादलों की परत बुधवार से आने की संभावना है। आने वाले अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस 25 फरवरी के बाद पारा फिर से बढ़ने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें 👉Pm Kisan Beneficiary Status: पीएम किसान योजना में है योग्य, आपको फिर भी 13वीं किस्त नहीं मिलेगी, जानें क्या है वजह
कमजोर दिखाई दिया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में 5 से 6 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते हैं। अबकी बार भी आए, परंतु ये बहुत अधिक कमजोर रहे हैं। इसी कारण से न तो मैदानी क्षेत्र में बारिश हुई और न ही पहाड़ों क्षेत्रों मे बर्फबारी हुई। यदि बारिश होती तो फरवरी महीने में इतना ज्यादा तापमान नहीं बढ़ता। ऐसे में आने वाले दिनों में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।