हरियाणा प्रदेश के किसानों की मांग को देखते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के साथ सोमवार को चंडीगढ़ के अंदर बैठक ली। दुष्यंत चौटाला ने बैठक के बाद बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा बाजरा और धान की खरीद 1 अक्टूबर से आरंभ करने का आदेश जारी हुए हैं। लेकिन प्रदेश के किसानों के द्वारा मांग है कि धान की खरीद 25 सितंबर वह बाजरा की खरीद 20 सितंबर से आरंभ हो। इसलिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है।
बाजरा और धान की खरीद
हरियाणा प्रदेश में फसल खरीद के लिए मंडी का चयन किया जा चुका है। हरियाणा प्रदेश में बाजरा खरीद मंडी 92, धान खरीद मंडी 215, मूंगफली 38, सूरजमुखी 13, मक्का 19, तिल 27, उड़द 10 और अरहर के लिए 22 खरीद के केंद्र सुनिश्चित किए गए हैं। सरकार का धान खरीद का लक्ष्य है इस बार 60 लाख मैट्रिक टन रखा गया है। सभी खरीफ फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के मुताबिक खरीफ फसल खरीद की प्रक्रिया केंद्र सरकार से अनुमति मिलने पर 1 अक्टूबर से पहले ही आरंभ किया जा सकता है। प्रदेश में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हैफेड के द्वारा धान की खरीद की जाएगी।
उनके अनुसार हरियाणा प्रदेश में मूंगफली 1 अक्टूबर से मक्का की 20 सितंबर से खरीद की जाएगी। वहीं उड़द और अरहर दिसंबर से खरीद आरंभ होगी।
इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा में तापमान में आएगी गिरावट 17 से होगी तेज बारिश, जाने ताजा अपडेट
प्रदेश में इस बार धान के खरीद के समय डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को बताया कि दमकल की गाड़ियां तैनात की जाए। ताकि किसी भी घटना होने पर रोका जाए।
सरसों का भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
गेहूं का भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
नरमा कपास का भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
धान का भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
हरियाणा मंडी भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
राजस्थान मंडी भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
सोना चांदी का भाव 👉 | यहां पर दबाएं |
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 | यहां पर दबाएं |
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 | यहां पर दबाएं |