हरियाणा फतेहाबाद न्यूज: हरियाणा के किसानों के लिए एक बार फिर फसल मुआवजा (Fasal muavja) को लेकर बड़ी खुशखबरी मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन फसल 2021 में हुई खराब फसल 2020-21 समस्त तहसील सिवाए उप तहसील भट्टू कला और जाखल में मुआवजा जारी किया गया है
फसल मुआवजा राशि की जारी (Fasal muavja List)
खरीफ सीजन 2020-21 में जिन किसानों की फसलों में प्राकृतिक आपदा से जलभराव होने से फसल को नुकसान हुआ था उन किसानों के खातों में सरकार के द्वारा मुआवजा राशि डाल दी गई है। इस मुआवजा राशि में हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद जिले में समस्त तहसील शिवाय उप तहसील भट्टू कला व जाखल तहसील शामिल है।
फसल मुआवजा नहीं मिलने पर जरूरी कागजात जल्द करें जमा
Fasal muavja Haryana 2023: सरकार के द्वारा जारी की गई फसल मुआवजा राशि 2020 व 21 अगर आपको भी नहीं मिला है तो आप अपने नजदीकी हल्का के पटवारी से जाकर मिले और उनको सभी तरह के दस्तावेज दे और आपको मुआवजा राशि क्यों नहीं मिली। उसकी भी पूरी जानकारी ले सकते हैं। किसान अगर इस फसल मुआवजा राशि से वंचित रह गए हैं तो अपने हल्का के पटवारी से 30 जून 2023 तक जरूरी कागजात जमा कराएं।
30 जून के बाद नहीं होगा फसल मुआवजा पर कोई भी विचार उपायुक्त डीसी के आदेश जारी
मनदीप कौर (उपायुक्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि फसल मुआवजा 2020 व 21 में जिन किसानों की फसल खराब हुई है। और जो मुआवजा राशि किसानों के खातों में डाला जा रहा है। किसी भी किसान के खाते में अगर मुआवजा राशि डालने में दिक्कत आ रही है। तो वह अपने नजदीकी हल्का पटवारी से संपर्क करें।
किसानों को मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए अपना हलके के पटवारी के पास 30 जून से पहले सभी जरूरी कागजात जमा जरूर कराएं नहीं। तो 30 जून के बाद कोई भी कागजात जमा नहीं कराए जाएंगे और मुआवजा राशि नहीं मिल पाएगी।
उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के तहसीलदार व नायब तहसीलदार को भी निर्देश जारी करते हुए कहा कि हलके के पटवारियों के द्वारा फसल मुआवजा राशि किसानों के खातों में 30 जून 2023 पहले हर हाल में खातों में डाल दिया जाए और इस पूरी प्रक्रिया रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाए।
इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा राज्य में मौसम विभाग के अनुसार कब और कहां होगी बारिश
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉बिपरजॉय तूफान का राजस्थान में आंधी के साथ बारिश शुरू, 9 कंपनियां तैनात, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें 👉अब किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार का बड़ा फैसला, सरकार देगी ₹12000 हर साल,