Gold Price Today : सोना और चांदी खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सोने और चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
Gold Price in India : अगर आप लोग भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। लगातार दूसरे दिन आज सोने और चांदी के भाव में बड़ी तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना उछलकर एक बार फिर 58000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपए प्रति किलो के लगभग पहुंच गई है। हालांकि अब भी सोना 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 13300 रुपए प्रति किलो से भी अधिक सस्ती मिल रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के भाव बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के भाव में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के मुताबिक आज (14 March 2023) सोना (Gold Price Today) 804 रुपए प्रति दस ग्राम की बड़ी उछाल के साथ 57772 रुपए प्रति दस ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार सोना 1299 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से तेज़ होकर 56968 रुपये प्रति किलो के लेवल पर बंद हुआ।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 2955 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 66621 रुपए प्रति किलो के लेवल पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 1875 रुपए की उछाल के साथ 63666 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 221 रुपए की दर से सस्ता होकर 57,431 रुपए के लेवल पर है तो चांदी 540 रुपए की कमजोरी के साथ 66112 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रही है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। अमेरिकी बाजार में सोना 4.19 डॉलर की गिरावट के साथ 1,908.29 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 21.79 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में आज के साने और चांदी के भाव gold price in India
दिल्ली
22 कैरेट सोने का रेट 53300 रुपए
24 कैरेट सोना 58130 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
मुंबई
22 कैरेट सोने का भाव 53150 रुपए
24 कैरेट सोना 57980 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
कोलकाता
22 कैरेट सोने का रेट 53150 रुपए
24 कैरेट सोना 57980 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
चेन्नई
22 कैरेट सोने का भाव 53900 रुपए
24 कैरेट सोना 58800 रुपए
चांदी का भाव 72000 रुपए
हैदराबाद
22 कैरेट सोने का भाव 53150 रुपए
24 कैरेट सोना 57980 रुपए
चांदी का भाव 72000 रुपए
बंगलुरु
22 कैरेट सोने का रेट 53200 रुपए
24 कैरेट सोना 58030 रुपए
चांदी का भाव 72000 रुपए
मंगलुरु
22 कैरेट सोने का भाव 53200 रुपए
24 कैरेट सोना 58030 रुपए
चांदी का भाव 72000 रुपए
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना का रेट 53200 रुपए
24 कैरेट सोना 58030 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
सूरत
22 कैरेट सोना का रेट 53200 रुपए
24 कैरेट सोना 58030 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
पुणे
22 कैरेट सोना का रेट 53150 रुपए
24 कैरेट सोना 57980 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
भुवनेश्वर
22 कैरेट सोना का भाव 53150 रुपए
24 कैरेट सोने का भाव 57980 रुपए
चांदी का भाव 72000 रुपए
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने का रेट 53300 रुपए
24 कैरेट सोना 58130 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
भोपाल
22 कैरेट सोने का भाव 54080 रु
24 कैरेट सोना 56780 रु
चांदी का भाव 72,000 रु
इंदौर
22 कैरेट सोने का भाव 54080 रु
24 कैरेट सोना 56780 रु
चांदी का भाव 72,000 रु
जयपुर
22 कैरेट सोने का रेट 53300 रु
24 कैरेट सोना 58130 रु
चांदी का भाव 68500 रु
पटना
22 कैरेट सोने का रेट 53200 रु
24 कैरेट सोना 58030 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
लखनऊ
22 कैरेट सोने का भाव 53300 रुपए
24 कैरेट सोना 58130 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए
Whatsapp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉एयरपोर्ट से शुरू होगी कार्गो फ्लाइट, फल और सब्जियां भेजी जाएगी अरब देशों में, पढ़े पूरी खबर