Gold Price Today: सोने व चांदी के भाव में गिरावट, जल्दी करें खरीदारी, जानिए आज की ताजा कीमत
Gold Silver Price Update: अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अच्छी है। पिछले कई दिनों से सोना चांदी का दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। इस लिए आपके लिए सोना खरीदने और सोने में निवेश करने का यह सही समय हो सकता है।
आज अगर आप सोना या चांदी (Gold Silver Price) खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में आज सोना-चांदी की कीमत क्या चल रही है।इससे आपको यह आइडिया लग जाता है कि आज सोना और चांदी खरीदने में कितना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज सोना और चांदी क्या भाव बिक रहा है।
Gold Price Todey: आज भारत में 24 कैरेट सोने (Gold Rate) का रेट 0.45% यानी 250 रुपए की गिरावट के साथ 55710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है और 22 कैरेट सोने (Gold Price Today) का भाव बढ़कर 51030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है ।
वहीं पर चांदी के भाव में आज भारी कमी आई है आज चांदी की कीमत 1200 रुपए यानी 1.87% की गिरावट के साथ 63100 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास आ गई है। इस लिए आप बिल्कुल भी देर न करें।
देश के बड़े महानगरों में सोने का रेट
दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56170 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 56020 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 51350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 52285 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 47927 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 56020 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 51350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध (99.9 फीसदी) माना जाता है। 24 कैरेट सोने का प्रयोग सोने के सिक्के और बार बनाने में किया जाता है। और 22 कैरेट का सोना गहने बनाने के लिए अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें 👉सरकार ने किया ऐलान अब इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिलेगी 80% सब्सिडी, यहां पर करें आवेदन