Sona-Chandi Ka Bhav: सोने के भाव में आज गिरवाट तो वहीं पर चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार, बुधवार के मुकाबले में आज यानी 16 फरवरी 2023 की सुबह सोना सस्ता और चांदी महंगी हो गई।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 16 फरवरी 2023 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है और चांदी के भाव में तेजी. सोने के रेट 56 हजार रु प्रति 10 ग्राम के ऊपर है. वहीं, चांदी का रेट 65 हजार रु प्रति किलो से ज्यादा है. राष्ट्रीय लेवल पर 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 56343 रु है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का रेट 65474 रु है।
इसे भी देखें 👉Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार में करवट लेगा मौसम, हो जाओ अलर्ट, जानें IMD का ताजा अनुमान
बुधवार को शाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 56478 रु प्रति 10 ग्राम था।जबकि आज गुरुवार सुबह सोने का भाव 56343 रु पर आ गया है।इस प्रकार शुद्धता के आधार पर सोने में गिरावट और चांदी में उछाल हुई है।
आज क्या है सोने-चांदी के रेट Gold Silver Price Today
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के रेट गिरकर 56117 रु पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोने का भाव 51610 रु का हो गया है। इसके अतिरिक्त, 750 प्योरिटी वाले सोने के रेट 42257 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला सोना आज, यानी 16 फरवरी को सस्ता होकर 32961 रुपये में आ गया है. इसके अतिरिक्त, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 65474 रु की हो गई है।
इसे भी देखें 👉देश में अनाज उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ की उम्मीद, क्या सस्ता हो जायेगा चावल दाल और आटा