हमारे देश में गांव के अंदर खेती का कार्य प्रमुख है। आज डीजल की कीमतें बढ़ रही है जिससे किसानों को खेती करने में खर्चा बढ़ गया है। और छोटे किसान बड़े ट्रैक्टर लेने में असमर्थ है। इसी कड़ी में एक व्यक्ति ने छोटे किसानों के लिए एक बहुत ही उपयोगी मशीन का अविष्कार किया है। किसानों को खेत में सामान्य ट्रैक्टरों की तरह काम करेगा और रोड पर किसानों को बुलेट का एहसास भी दिलाएगा । इस मशीन को टेंपो बुलेट और ट्रैक्टर के मिले-जुले औजारों से बनाया गया है।
सानेडो मझोले व छोटे किसानाें को खेत और बागीचे में निराई के लिए बड़ा उपयोगी होगा। पावर बिडर श्रेणी में शामिल सानेडो सारे काम कर सकता हैं। जो एक सामान्य ट्रैक्टर करने में सक्षम हो । इसको बुलेट ट्रैक्टर और टेंपो के मिले-जुले स्वरूप वाली इस मशीन की कीमत महज 1.25 रुपए में तैयार किया गया है। इस मशीन में डीजल की खपत प्रति घंटा 800 ग्राम है, और इस मशीन को t.t.c. से प्रमाणित कर दिया गया है।
इस मशीन को TTC प्रमाणित कर दिया है महज 800 ग्राम प्रति घंटा डीजल की खपत से खेतों में इसका उपयोग बढ़ रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों गुजरात में व्यक्ति ने खेत की निराई गुड़ाई के लिए एक मशीन बनाई। यह मशीन 3 पहिंये की हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ कल्टीवेटर के 5 फाल लगा है। जिससे फसलों में खरपतवार को आसानी से निकाला जा सकता है। और इसके साथ साथ फसलों में मिट्टी लगाने का काम भी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 3 दिवसीय कृषि प्रदर्शनी के अंदर इस मशीन को देखा और उसे आम आदमी के लिए उपयोगी बनाए जाने की सुझाव दिया। और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने भी इस मशीन को उन्नत और इसकी उपयोगिता को प्रमाणित करने के लिए उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी परीक्षण और परीक्षण संस्थान भेज दिया गया है। यहां पर इस मशीन का परीक्षण किया गया। उसके उपरांत कृषि कार्य के लिए फिट माना गया हैं।
सोनेडो 5 क्विंटल वजन खींचने में कामयाब
टीटीसी के विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन 5 कुंटल वजन खींचने में सक्षम है। इसलिए इस मशीन को सोनेडो नाम दिया गया है। इसमें 10 हॉर्स पावर का इंजन लगा है। जो प्रति घंटे डीजल की खपत 800 ग्राम करता है। सोनेडो से कल्टीवेटर 5 फाल की खींच सकता है। इसके साथ में रोटावेटर भी चला सकता है। इसके अलावा 5 क्विंटल तक का वजन सड़क पर खींच सकता है।
इसे भी देखें 👉Free Flour Mill : खुशखबरी आटा चक्की पर मिलेगी, महिलाओं को 100%पर सब्सिडी ,आज ही ऑनलाइन करें आवेदन
सभी प्रकार के खेत के लिए है उपयुक्त
यह मशीन तीन पहिए वाला 1 एकड़ खेत की जुताई करने में 3 घंटे का समय लेता है। इसका उपयोग पहियों की ऊंचाई होने से गन्ने की फसल में भी पहली निराई करने में बहुत उपयोगी है। बागवानी वाली फसलों के अंदर खरपतवार की निराई के लिए भी उपयोगी है। अगर किसान भाई 20 हॉर्सपावर का ट्रैक्टर ले तो उसकी कीमत 6.50 लाख से शुरू होती है वही सोनेडो की कीमत महज 125 लाख रुपए होने के कारण किसानों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद है।
सानेडो को सभी टेस्ट में सफलता रही। कृषि दर्शन मेले में इसकी प्रदर्शनी की जाएगी। सोनेडो बिल्डर श्रेणी का कृषि उपकरण है जोकि मुख्यतः निराई के लिए ही बना है। लेकिन इसमें कुछ खास होने के चलते यह लघु व सीमांत किसानों के लिए भी हर प्रकार का काम कर सकता है। देश में वर्तमान की कृषि हालत को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह मशीन बहुत ही उपयोगी साबित होगी। डॉ. मुकेश जैन, निदेशक टीटीसी हिसार
इसे भी देखें 👉किसान खाद बीज स्टोर खोलने पर सरकार दे रही है लाइसेंस, अब आप भी घर बैठे कमाए लाखों रुपए