हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। बता दें कि बीते कई दिनों से सिरसा के किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन खरीफ फसल 2022 बीमा राशि को लेकर किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सिरसा जिले के किसानों को खरीद फसल 2022 का बीमा क्लेम 533 करोड रुपए जारी किए गए हैं।
अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के द्वारा काफी लंबे संघर्ष के बाद किसानों को उनका बीमा क्लेम मिल चुका है। वही सोशल मीडिया पर भी किसानों के द्वारा भेजे जा रहे स्क्रीनशॉट के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि बीमा क्लेम आना आरंभ हो चुका है।
खरीफ 2022 बीमा क्लेम मिलने के बाद किसानों में खुशी है। बीते दिनों से हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में फसल सूखे की चलते नष्ट हुई है। किसानों को मिल रही इस राशि से राहत कुछ हद तक जरूर मिलेगी जानकारी के अनुसार प्रति एकड़ ₹25000 तक बीमा क्लेम मिलने की सूचना मिली है।
इसे भी पढ़ें 👉लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा सरकार दे रही हर महीने 2750 रुपए, जाने पूरी अपडेट
इसे भी पढ़ें 👉 प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 हुई शुरू, जानें पूरी जानकारी
Whatsapp ग्रुप में जुड़े👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मंडी भाव 👉 यहां पर दबाए
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं