मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वह केंद्रीय सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी से अधिक भाव पर चना खरीदेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने अब 5,985 रुपए पर चने की खरीद करेगी। जबकि केंद्रीय सरकार ने (Chana MSP Rate) 5,440 रुपए प्रति क्विंटल तय किए हुए हैं।
देश में सबसे अधिक चने की खेती और उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है और कुल चना उत्पादन में 25.3 प्रतिशत का योगदान है। राज्य में झाबुआ, भिंड, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर, सीहोर, रायसेन, जबलपुर और टीकमगढ़ में जिले में किसान सबसे अधिक चने की खेती करते हैं। मध्य प्रदेश के बाद आन्ध्र प्रदेश 15.4 प्रतिशत, राजस्थान 9.7 प्रतिशत, कर्नाटक 9.6 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश 6.4 प्रतिशत चने का उत्पादन होता है।
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं