बीते दिनों टमाटर की कीमतों में आई उछाल के बाद प्याज की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। किसानों के विरोध के बाद किसानों से सरकार खरीदने की 2 लाख टन प्याज। बढ़ती हुई कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 40% शुल्क लगाने के फैसले से किसानों में काफी आक्रोश बढ़ा।
किसानों से सरकार खरीदने की 2 लाख टन प्याज
किसानों के द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते सरकार ने किसानों से दो लाख टन प्याज खरीद का निर्णय लिया है। किसानों से प्याज 2410 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी की जाएगी। इस प्याज खरीद का इस्तेमाल केंद्र सरकार के द्वारा बंपर स्टॉक के लिए किया जाएगा।
खाद्य और उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए निर्यात शुल्क पर कुछ राजनीतिक विरोधी गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने प्याज उत्पादक राज्यों में खेती करने वाले किसानों को चिंतित नहीं होने व घबराहट में अपने प्याज न बेचने के लिए कहा है।
कुल स्टॉक
नेफेड और एनसीसीएफ के द्वारा प्याज की खरीदी किसानों से सीधे करने का निर्देश दिया गया है। सरकार के पास तीन लाख टन पहले बंपर स्टॉक में है और अब दो लाख टन और प्याज बाद कुल 5 लाख टन प्याज सरकार के पास बंपर स्टॉक में होगा।
इसे भी पढ़ें 👉 धान की फसल में लगातार बाढ़ के खतरे से कीमतों में ₹500 तक का उछाल, जाने आगे कैसा रहेगा धान का भाव बाजार
इसे भी पढ़ें 👉 ग्वार भाव में जोरदार तेजी
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का भाव देखें
Read ...पिछले सप्ताह सरसों मंडी भाव में तेजी का रुख, आगे सरसों में और कितनी तेजी आएगी, जानें पूरी जानकारी
Whatsapp ग्रुप jion करें 👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें