मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जिले में आने वाले दिनों में दोपहर पश्चात आंशिक रूप से बादल तथा मुख्यत 16 मई को परिवर्तनशील मौसम रहने के साथ कहीं-कहीं बदल गरज, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
हनुमानगढ़ मौसम
अगले आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी, लू के साथ सतही धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। 16 मई के बाद तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पांच दिनों में उच्चतम तापमान 42.0 से 44.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 22.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वातावरण में आर्द्रता 05-32 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसतन गति 7.0 से 20.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है।