Haryana Farmers update: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पुलिस ने एक किसान को अफीम खेती करने के आरोप में हिरासत में लिया है। किसान गन्ने के खेत में अफीम की खेती कर रहा था।
Haryana Farmers: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक बार फिर से किसान द्वारा खेत में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। इस बार नागपुर थाना इलाके में एक किसान के खेत से काफी मात्रा में अफीम के पौधे मिले। पुलिस ने पौधे उखाड़कर काबू कर लिए हैं और किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 13 फरवरी को बीघड़ इलाके में एक किसान के खेत से अफीम की खेती के पौधे मिले थे ।
गन्ने के खेत में उगाए थे अफीम के पौधे
जानकारो के मुताबिक नागपुर चौकी इंचार्ज चिमनलाल हुक्मावाली इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि किसान शेर सिंह अपने खेतों में अफीम की खेती कर रहा है। जिसके लिए रेड पार्टी तैयार की गई और बिजली निगम के एसडीओ रतिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके जब मौके पर जाकर देखा तो पाया कि गन्ने के खेतों में काफी मात्रा में अफीम के पौधे लगाए हुए थे। पुलिस ने सारे पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए और आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया ।
हरियाणा प्रदेश में प्रतिबंधित है अफीम की खेती
इससे पहले जिले के गांव बीघड़ में एक किसान के सरसों की फसल के बीच काफी मात्रा में अफीम के पौधे मिले थे। हरियाणा में खसखस के पौधे की खेती प्रतिबंधित है। क्योंकि इसके पौधे से अफीम चूरापोस्त सहित कई प्रकार के नशीले पदार्थ भी तैयार होते हैं। हालांकि खसखस दवाइयों के तौर पर उपयोग होता है हालांकि हरियाणा में इसकी खेती को प्रतिबंधित है।
इसे भी पढ़ें 👉Weather tomorrow: लोगों को बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली से बिहार तक 3 दिन बारिश का अलर्ट