उतर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में बारिश की संभावना बताई जा रही है।
एक बार फिर से बदलेगा हरियाणा का मौसम, आईए जानें मौसम पूर्वानुमान
Haryana Weather Alert: भारत के उत्तरी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है
जानकारो के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में नमी होने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पिछले दो दिनों से उत्तरी पश्चिमी हवा चलने से हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सुबह धुंध छाई रही तथा रात को तापमान में गिरावट देखी।
वहीं पर देश के कई राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही दिल्ली सहित संपूर्ण उतरी भारत के हिस्सों में फरवरी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक असम, आंध्र प्रदेश , मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम लेवल की बारिश होने की संभावना है
हरियाणा का मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा प्रदेश का मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है। वहीं कल से मौसम साफ रहने और 25 फरवरी रात् से पश्चिमि विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 फरवरी तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में आंशिक बादल वाई रहने की संभावना है।
इसे भी देखें 👉 सभी मंडियों का ताजा भाव देखें