Weather Update: 15 अक्टूबर से उत्तर भारत के कई राज्यों में आए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था। जिसके चलते उत्तर भारत के कई भागों में हल्की तो कई जगह पर मध्यम बारिश देखने को मिली इस दौरान तेज हवा चलने और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
देश की राजधानी दिल्ली व इसके आसपास के क्षेत्र में इन दोनों पर्यावरण प्रदूषण काफी बढ़ गया था। लेकिन मौसम में आज बारिश और तेज हवा के चलते मौसम साफ हो चुका है और हवा की क्वालिटी अच्छी हो चुकी है। तेज हवा और बारिश ओलावृष्टि के चलते तापमान में ठंड का एहसास हो रहा है।
हरियाणा प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ
Haryana Weather News: हरियाणा प्रदेश में अब मौसम साफ हो चुका है और मौसम विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मुताबिक यह 21 अक्टूबर तक साफ बना रहने की संभावना जताई है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब 21 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिमी हवा चलने के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी। वहीं दिन के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।
Haryana Weather News: कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खिचड़ के मुताबिक प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ का आरंभ 21 अक्टूबर की रात से 23 अक्टूबर तक प्रभाव रहेगा जिसके चलते बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें 👉 सोना चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा अपडेट
इसे भी पढ़ें 👉किसान इन गेहूं की नई किस्म को लगाकर ले सकते हैं 96 क्विंटल का उत्पादन, जाने पूरी जानकारी
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं