हरियाणा प्रदेश (Haryana Weather Today) में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, प्रदेश में आज भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि। Haryana Weather Today
उत्तर भारत के हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित अन्य जिलों में भी एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने के चलते कल 2 मार्च यानी शनिवार को हरियाणा प्रदेश में आसमान में बादल देखने को मिले। प्रदेश में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं प्रदेश के 9 जिलों फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, जींद, रोहतक, करनाल, पानीपत में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली।
हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में बालसमंद, आदमपुर, बरवाला, उकलाना क्षेत्र के गांव में ओलावृष्टि देखने को मिली बता दें कि हिसार जिले में बीते 11 दिनों से तीसरी बार ओलावृष्टि देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक भिवानी जिले में 70 गांव में ओलावृष्टि। वही हिसार जिले में 60 और दादरी जिले के 15 गांव में ओलावृष्टि देखने को मिली।
बारिश तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
हरियाणा प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा के चलते फसल जमीन पर गिर गया। वहीं ओलावृष्टि से काफी नुकसान भी पहुंचा है। बता दे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा कहा गया की सरकार जो बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए भारी नुकसान के जल्द गिरदावरी कारण और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
हरियाणा कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा
हरियाणा के कृषि मंत्री बीजेपी दलाल ने प्रदेश में हुई 16 वर्ष से फसलों में हुए नुकसान को लेकर किसानों को जनता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के जिन किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है उनकी बर्बादी सरकार के द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए उपयुक्त को निर्देश जारी किए गए हैं।
हरियाणा 03 मार्च का मौसम
हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Haryana Weather Today Orange Alert: हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 3 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है बता दें कि हरियाणा प्रदेश की 14 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, करनाल, झज्जर, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट
Haryana Weather Today Yellow Alert: वही हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, पलवल, फरीदाबाद, मेवात और गुरुग्राम में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट घोषित किया गया।
इसे भी पढ़ें 👉लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जाने पीएम मोदी कहां से लड़ेंगे चुनाव
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं का एमएसपी रेट पर खरीद आज से शुरू, किसानों को 150 रुपए अधिक मिलेगा मूल्य
इसे भी पढ़ें 👉आज सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट, जानें सोना चांदी के भाव
इसे भी पढ़ें 👉 केंद्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, खरीफ सीजन के लिए खाद पर सब्सिडी में 24000 करोड रुपए राशि मंजूर
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं