हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में वर्तमान समय में गर्मी व उमस भरी सामना करना पड़ रहा है। आने वाले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में 27 जून से मौसम में चेंज होने वाला है।
हरियाणा का मौसम की जानकारी (Haryana Weather Update)
अगर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार बारिश की बात की जाए 25 जून को बनने की उम्मीद है। वही अभी हरियाणा राज्य में मानसून के आने की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। जून महीने के लास्ट तक विशेषज्ञों द्वारा इस पर भी अपडेट आने की पूरी संभावना है।
Haryana Weather Update: प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग चौधरी चरण सिंह के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खिचड़ के मुताबिक हरियाणा प्रदेश में मौसम में बदलाव 27 जून को होगा। इस दौरान प्रदेश में करीब सभी क्षेत्रों में 24 जून तक तापमान में वृद्धि हुए साथ-साथ गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 24 जून से उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर मानसून की हवा आने से मौसम में बदलाव होगा जिसके चलते हवा में नमी होगी।
इस दिन प्रदेश में बारिश की संभावना
हरियाणा राज्य में प्री मानसून के प्रभाव से 25 जून की रात्रि से 27 जून के बीच करीब सभी इलाकों में बारिश व हवा चलने की संभावनाएं हैं। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश का संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी लोगों को इस उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिलने की संभावना जताई है।
हरियाणा राज्य में 5 दिन का मौसम कैसा रहेगा।
राज्य के मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले 5 दिन का मौसम में पश्चिमी विक्षोभ कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा। मौसम विभाग के द्वारा अभी तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वही प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल सकता है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना बहुत कम है
हरियाणा प्रदेश में फिलहाल चल रहे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस हिसार जिले के बालसमंद में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम तापमान की अगर बात की जाए तो अंबाला में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर देखें
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉नितिन गडकरी ने हरियाणा को 3700 करोड़ के लोकार्पण के समय प्रदेश को अतिरिक्त 300 करोड रुपए तोहफा