हरियाणा प्रदेश में कई जिलों में आज भी सुबह से बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा तेज बारिश अलर्ट जारी किया है। ( Haryana Weather Update) लेकिन प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम है हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में पानीपत यमुनानगर सोनीपत करनाल अंबाला के कुछ क्षेत्र कैथल और कुरुक्षेत्र में बिजली गिरने के साथ-साथ मध्यम तूफानी वर्षा की संभावना है। वही हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नीलोखेड़ी गन्नौर थानेसर समालखा पेहोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Mosam ki jankari: आईएमडी मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया हैं। हरियाणा के भिवानी गुरु ग्राम सिरसा झज्जर फतेहाबाद पलवल फरीदाबाद और नूंह जिले में मौसम विभाग ने अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बाकी हरियाणा प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की गतिविधियां गरज चमक के साथ बनी रहेगी
सरसों का भाव👉 यहां पर देखें
गेहूं का रेट👉 यहां पर देखें
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर देखें
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं