हरियाणा प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम साफ बना हुआ है वहीं सुबह और रात्रि के समय प्रदेशवासियों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में पराली जलाने से हुए प्रदूषण की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दे की हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है और हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग (Haryana Weather Update) चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार मौसम ताजा अपडेट के अनुसार बारिश होगी।
हरियाणा मौसम की जानकारी
Haryana Weather Update: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में आने वाले 2 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 9 नवंबर 2023 की रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में 9 नवंबर देर रात से 10 नवंबर तक कहीं-कहीं बादल गरज और हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त किया है। वहीं प्रदेश में 11 नवंबर से एक बार फिर मौसम साफ और उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।
इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी की कीमतों में धनतेरस से पहले आई बड़ी गिरावट, आई जानते है ताजा भाव
इसे भी पढ़ें 👉दीपावली त्यौहार से पहले क्या सरसों में आएगी तेजी, सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं