Mosam Today: उत्तर भारत के दिल्ली एनसीआर के अलावा कई राज्यों में बीते तीन चार दिन पहले आए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव के चलते बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिस वजह से मौसम एक बार फिर सुबह के समय काफी ठंड देखने को मिल रही है वही दिन में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। वही बता दे की मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए अपना मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी साथ-साथ हवा का रुख बदल कर उत्तर पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर बहेगी।
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें 👉 यहां पर दबाएं
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आगामी 6 दिन तक मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और ओलावृष्टि से अचानक बड़ी हुई ठंड से राहत मिलेगी और हल्की तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बता दे की अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दिल्ली एनसीआर में रहने की संभावना जताई गई है वहीं दिन में मौसम साफ बना रहेगा
कई राज्य में बारिश से बदलेगा एक बार फिर मौसम
Weather Update 20 October: देश के कई राज्यों में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। बता दें कि स्काईमेट वेदर प्राइवेट एजेंसी के अनुसार भारत की उत्तर पश्चिम में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा हैं। जिसका प्रभाव 22 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत में पहुंचने की संभावना बताई गई है। इस पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते देश के हरियाणा राजस्थान पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवा और बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते सर्दी एक बार फिर बढ़ने वाली है।
अगले 24 घंटे में इन क्षेत्रों में होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे के दौरान आज लक्षद्वीप और केरल राज्य में हल्की से माध्यम वर्षा हो सकती है। वही तटीय आंध्र प्रदेश तमिलनाडु सिक्किम तटीय कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वही राजस्थान के पश्चिमी भागों में भी 21 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वही आगम में दो से तीन दिनों के दौरान लक्ष्यदीप दक्षिण पूर्व अरब सागर वह मध्य अरब सागर में मछुआरों को बारिश के चलते अलर्ट किया गया है।
इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी का भाव में गिरावट, जानें ताजा भाव
इसे भी पढ़ें 👉सरसों भाव हुए स्थिर, क्या सरसों भाव में अब और आएगी तेजी, जाने सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें 👉 यहां पर दबाएं
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं