हरियाणा वासियों और व्यापारी भाइयों के लिए बहुत ही अच्छी और बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि हरियाणा में सरकार के द्वारा दुनिया के सबसे बड़ी सब्जी मंडी बनाने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में हैं।
बनेगी भारत की सबसे बड़ी मंडी
हरियाणा में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी गन्नौर में बनने वाली है। और इस सब्जी मंडी के लिए कुल क्षेत्र 550 एकड़ निर्धारित किया गया है। इस मंडी को बनाने में सरकार का कुल खर्च 10 से 12 हजार करोड़ रुपए आएगा।
इस मंडी के बनने से आसपास के किसानों व राज्य के पारियों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। क्योंकि राज्य के लोगों को किसी भी फसल को खरीदने या बेचने में काफी आसानी होने वाली है।
हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल ने इसके बारे में बताया कि इस मंडी का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा 11 जून को किया जाएगा। इस मंडी में 40000 करोड़ की खरीद फरोख्त हर साल की जाएगी।
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉Monsoon Update: उत्तरी भारत में इस दिन पहुंचेगा मानसून, आइए जानें मानसून ताजा अपडेट
इसे भी पढ़ें👉 गेहूं का रेट में तेजी, गेहूं का भाव बढ़ेगा या नहीं, जानें रिपोर्ट