केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल में नुकसान होने पर फसल बीमा क्लेम दिया जाता है। राजस्थान प्रदेश की हनुमानगढ़ जिले में रबी फसल में हुए नुकसान का क्लेम जारी किया गया है। बता दे की सीजन 2022-23 रवि की फसलों सरसों गेहूं के लाभ अन्य फसलों में भी पकते समय बेमौसम बारिश आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान झेलना पड़ा था।
फसल बीमा योजना के तहत सीजन 2022-23 के लिए क्लेम राशि 127 करोड रुपए जारी किया गया है। फसलों में हुए नुकसान के आकलन के बाद यह फसल बीमा क्लेम राशि जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रबी सीजन 2022-23 में फसलों की कुल 25 लाख बीमा पॉलिसी हुई थी। जिसमें से 580000 पॉलिसी का क्लेम जारी कर दिया गया है जो की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के द्वारा किसानों के खातों में भेजा जाएगा।
बीमा क्लेम राशि के लिए किसानों के द्वारा काफी संघर्ष किया गया बता दें कि क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमा क्लेम राशि किसानों द्वारा बोई गई, फसल के नुकसान के आकलन के आधार पर क्लेम जारी किया गया है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों को फसल बीमा क्लेम कौन से क्षेत्र में कितना मिलेगा यह दो से चार दिनों के अंदर ही जारी होगा।
इसे भी पढ़ें 👉पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में हुआ बदलाव, अब परीक्षा को किया गया रद्द, चयन होगा मेरिट के आधार पर जाने पूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉इस राज्य के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार केसीसी पर लगने वाले ब्याज को खुद भरेगी
सोना चांदी भाव में गिरावट 👉 यहां पर देखे
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं