किसान भाइयों पिछले सप्ताह से नरमा कपास में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है। अब भी से किसानों ने नरमा कपास में पिछले साल की तेजी के इंतजार में होल्ड कर रखा है। आज हम जानेंगे नरमा कपास में सुधार आएगा या नहीं। आप सभी WhatsApp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर क्लिक करें
पिछले सप्ताह से उत्तर भारत की मंडियों में हर रोज सुधार देखने मिल रहा है। हरियाणा में ऐलनाबाद में 8455 रु सिरसा में 8387 रु ओर आदमपुर में 8450 रु प्रति क्विंटल नरमा भाव बोला जा रहा है जो राजस्थान की कुछ मंडियों में 8800 के आसपास भाव बोला जा रहा है। सभी मंडियों के ताजा भाव आपको नीचे लिंक मिलेगा । किसान भाइयों आप सभी को पता होगा इस ज्यादा बारिश और गुलाबी सुंडी से हरियाणा पंजाब राजस्थान फसलों को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा पंजाब में फसल कमजोर है। इन दिनों तीनों राज्यों में कुल आवक 10 हजार गांठे की हो रही है जो आने वाले दिनों में आगे आवक बढ़ने की उम्मीद कम है।
देश की प्रमुख एग्रो कमोडिटी एजेंसी स्मार्ट इनफो के मुताबिक सोमवार को देशभर में लगभग 82 हजार गांठों की आवक हुआ है सबसे ज्यादा आवक गुजरात में 45 हजार गांठे हर रोज आ रहा है जो 30 हजार गांठ का स्तर आता हुआ दिखाई दे रहा है। गुजरात में आवक जरुर घटा है लेकिन भाव कोई बड़ा सुधार नहीं है यहा पर 1500/1720 रु प्रति 20 किलो बोला जा रहा है। मध्य प्रदेश में कच्चे कपास भाव 7300/8300 महाराष्ट्र में 7800/8600 के बीच बोला जा रहा है। रूई की मांग अभी भी कमज़ोर है जिससे रूई के भाव में बड़ा सुधार नहीं आया है। लेकिन 15 जनवरी के नरमा कपास के भाव अच्छे सुधार की जा सकता हैं उम्मीद है आपकों यह जानकारी उपयोगी रही होगी। किसी भी तरह का व्यापार अपने विवेक से करें।आप हर रोज सभी फसलों के ताजा खबर और भाव देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
इसे भी देखें 👉सभी मंडियों नरमा कपास का भाव देखें
इसे भी देखें👉 सभी मंडियों के ताजा भाव
इसे भी देखें👉 सरसों का भाव
इसे भी देखें 👉 धान का भाव