किसान अगर काली मिट्टी में मक्का की बुवाई करने से पहले Maize Variety S-6668 मक्का किस्म के बारे में जानें पूरी जानकारी ….
Maize Variety S-6668: मक्का की खेती हमारे देश में लगभग सभी राज्यों में किया जाता है और किसानों को अच्छे उत्पादन निकलने में अलग-अलग बीज कंपनी के द्वारा कई किस्म विकसित किए गए हैं। दोस्तों आज हम आपको मक्का की एक ऐसी ही किस्म के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिन्हें किसान जो काली मिट्टी है। उसमें लगाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको जिस मक्का किस्म के बारे में बताने वाले हैं उसका नाम है S-6668 सन्जेंटा सीड्स कंपनी के द्वारा विकसित किया गया। मक्का की Maize Variety S-6668 किस्म में किसानों को कितना उत्पादन मिलता है और इसकी मुख्य क्या-क्या विशेषताएं हैं जानने के लिए आप सुपर मंडी भाव के साथ लास्ट तक जरूर जुड़े रहें।
Maize Variety S-6668 मक्का की किस्म में क्या क्या विशेषताएं हैं
किसान भाइयों मक्का की किस्म S-6668 को सन्जेंटा सीड्स के द्वारा 1 हाइब्रिड बीज विकसित किया गया है। इस किस्म को किसान काली मिट्टी में बुवाई करते हैं। तो सबसे अच्छी और उपयुक्त किस्मों में से एक है बता दें कि इस किस्म में मकई के पौधे काफी मजबूत होते हैं और जिस भूमि पर नहीं गिरता। मक्का की Maize Variety S-6668 इस किस्म में एक पौधे में भट्टे की संख्या की बात करें तो लगभग दो भट्टे आसानी से लगते हैं। वहीं इसका रंग नारंगी रंग के होते हैं। बता दे की हल्की मिट्टी में किसानों को इस किस्म में इतना अच्छा उत्पादन प्राप्त नहीं होगा।
मक्का की किस्म S-6668 में औसत पैदावार कितना मिलता है
किसान अगर इस Maize Variety S-6668 मक्का की किस्म को अपनी जमीन में बुवाई करते हैं। तो प्रति एकड़ पैदावार 30 से 35 क्विंटल तक आसानी से निकाला जा सकता है। बता दें कि यदि किसानों के द्वारा इस किस्म अच्छी गली सड़ी गोबर की खाद और रासायनिक खाद सही उपयोग में लाया जाए तो प्रति एकड़ उत्पादन 40 क्विंटल हो सकता है।
मक्का की किस्म S-6668 पककर तैयार होने में कितना समय
मक्का की इस किस्म में पक्का तैयार होने की बात करें तो लगभग 110 से 120 दिन में तैयार हो जाता है। वहीं अगर गर्मियों के मौसम में इस किस्म की बुवाई करेंगे तो 5 से 10 दिन जल्दी पकता है।
मक्का की किस्म S-6668 में बीज मात्रा कितना डालें
किसानों को मक्का की इस Maize Variety S-6668 किस्म की बुवाई करते समय प्रति हेक्टेयर 7 से 8 किलोग्राम बीज डालना चाहिए। बता दें की बिजाई करते समय किसानों को पौधे से पौधे की दूरी 15 सेंटीमीटर वही लाइन से लाइन की दूरी 45 से 50 सेंटीमीटर तक रखना चाहिए।
नोट: बुवाई से पहले किसान मक्का के बीजों को अच्छी तरह से उपचार करना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए किसानों को कीटनाशक और फफूंदी नाशक दवा का इस्तेमाल कर इस उपचार करने के बाद बुवाई करें
इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें आज सोना चांदी भाव
इसे भी पढ़ें 👉किसान मार्च में मूंग इस किस्म बुवाई करने से मिलेगी अच्छी पैदावार, जानें किस्म की पूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को दी यह खास सलाह, गेहूं में मिलेगी प्रति एकड़ 45 से 50 क्विंटल तक बंपर पैदावार
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाए