भारत के सभी लोगों को और किसानों को मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार आज मानसून देर से ही सही लेकिन केरल में पहुंच चुका है।और (monsoon update)भारी बारिश के साथ पहुंचा है। केरल में मानसून के पहुंचने की भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने घोषणा की है।
भारत में मानसून कहां पहुंचा है? (Monsoon update)
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के द्वारा पहले बताया गया था कि मानसून को चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित कर रहा है। लेकिन आज 8 जून को दक्षिणी पश्चिमी मानसून आज केरल में पहुंच गया।
मानसून मौसम विभाग के अनुसार मध्य अरब सागर दक्षिणी अरब सागर, दक्षिणी तमिलनाडु के अधिकतर क्षेत्र, केरल का ज्यादातर इलाका, उत्तर पूर्वी और मध्यम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर मानसून बढ़ रहा है।
भारत में मानसून कब आता है?
मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार मई में जारी बयान में कहा था। कि केरल में मानसून 4 जून को प्रवेश कर सकता है। भारत में सामान्यत 1 जून को करीब केरल में मानसून पहुंच जाता है। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार 7 दिन पहले या बाद में भी पहुंचता है आज केरल में 8 जून को मानसून का प्रवेश हुआ है।
स्काईमेट वेदर के अनुसार पहले अनुमान जताया था। कि भारत में इस वर्ष मानसून 7 जून से 3 दिन पहले या बाद में पहुंच सकता है। भारत में मानसून आने के आईएमडी आंकड़ों के अनुसार अगर हम बात करें तो सबसे देरी से मानसून पहुंचा 18 जून 1972 को और सबसे जल्दी मानसून 11 मई 1918 को पहुंचा था।
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़े 👉rajasthan weather: राजस्थान के 6 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान