Delhi weather today : देश की राजधानी में एक बार फिर बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं अब जैसे-जैसे मौसम में आगे तापमान में थोड़ी वृद्धि होने से लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। आइए जान लेते हैं आज और आने वाले समय में भारत में मौसम (mosam ki jankari) कैसा रहेगा।
मौसम की जानकारी (Mosam ki jankari)
जून के महीने में आराम से कई राज्यों में तापमान में वृद्धि हुई है। जिससे लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने में अभी भी समय लग सकता है। आने वाले 5 दिनों में मौसम विज्ञान के अनुसार देश के उत्तर पश्चिमी भाग में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मध्यम राज्यों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
कहां-कहां होगा गर्मी के आसार
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य में 7 से 10 जून तक हिटवेव और भयंकर गर्मी होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं तेलंगाना पूर्वी झारखंड आंध्र प्रदेश और बंगाल सहित इन सभी राज्य में तापमान में वृद्धि के साथ-साथ हीटवेव का भी कहर देखने को मिल सकता है
आज दिल्ली का मौसम जानें
आज राजधानी में आसमान में बादलवाई रहने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है वही तापमान की बात करें तो न्यूनतम 24 डिग्री से अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 8 जून से दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है
आज उत्तर प्रदेश का मौसम जानें कैसा रहेगा (mosam ki jankari)
उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकता है। वहीं प्रदेश के गाजियाबाद शहर में भी मौसम साफ रहने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में और तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है।
Whatsapp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉सरसों नरमा कपास सोयाबीन गेहूं ग्वार तिल आदि किस में आई तेजी सभी मंडी भाव,aaj ka mandi bhav
कहां कहां पर होगी बारिश (mosam ki jankari)
स्काईमेट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यदीप केरल तटीय और दक्षिणी कर्नाटक के इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है वही नागालैंड पश्चिमी हिमालय मणिपुर तटीय कर्नाटक सिक्किम और मिजोरम के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान राज्य में आज धूल भरी आंधी के साथ कुछेक स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें 👉Monsoon Update: उत्तरी भारत में इस दिन पहुंचेगा मानसून, आइए जानें मानसून ताजा अपडेट