किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सरसों की एमएसपी (Mustard MSP Price) पर खरीद को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें पूरी खबर …
सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद। Mustard MSP Price 2024
सरसों की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी Mustard MSP Price 2024 से नीचे चल रहा है। ऐसे में किसानों को सरसों की कीमत में आई गिरावट से काफी परेशान है। लेकिन इस बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर यह है कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा है कि किसानों से सीधा सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल पर सरसों की खरीद करने का निर्णय लिया गया है।
देश भर के सरसों उत्पादक राज्यों में इस वर्ष सरसों उत्पादन शानदार पैदावार होने की संभावना है। जिसके चलते बाजार में और गिरावट होने की आशंका और एमएसपी रेट से काफी नीचे चल रहा है। जिसको लेकर केंद्र सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा।
इस वर्ष सरसों का उत्पादन का अनुमान
Mustard MSP Price 2024 : सरसों के उत्पादन को लेकर व्यापार जानकारी के मुताबिक बीते साल 113 लाख टन सरसों से बढ़कर इस चालू सीजन में 130 लाख टन के नए स्तर पर पहुंच जाने की संभावना जताई है। बता दें कि सरसों उत्पादक मंडियों में सरसों के भाव कमजोर हुए हैं और 5000 और 5200 के करीब आ गया है जो की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी रेट से काफी नीचे हैं। ऐसे में नई सरसों की आवक बढ़ने के चलते और भी गिरावट आ सकता है।
बता दें कि वर्ष 2022-23 के रबी सीजन के समय सरसों की खरीद सरकारी एजेंसियों के द्वारा 14 लाख टन से भी ज्यादा खरीद किया गया जिसमें नेफेड के द्वारा 12 लाख टन और बाकी की जो खरीद हैफेड के द्वारा किया गया था। बता दे कि मौजूदा समय में सरसों की नई आवक कुछ मंडियों में आना शुरू हुआ है। बता दे की राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य में आवक शुरू हो गया है।
बता दे आगामी अप्रैल और मई महीने में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाला है। और ऐसे में सरकार के द्वारा किसानों को नाराज करना बिल्कुल नहीं चाहेगा। वहीं किसानों के द्वारा लगातार msp rate की गारंटी को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। बता दे कि चालू रबी सीजन में सरसों का रकबा में बढ़ोतरी होकर 100 लाख हेक्टेयर से भी ऊपर निकला है और सरसों रबी सीजन में एक महत्वपूर्ण तिलहन फसल में से एक है। सरसों की फसल की बात की जाए तो कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों में अच्छा स्थिति में देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें 👉राजस्थान प्रदेश में विधानसभा में अंतिम बजट हुआ पेश, जानें बजट में क्या-क्या मिली सौगात
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को मिलेगी अब बिना पटवारी के खुद ही खेत की गिरदावरी करने में सहायता, किसान जाने पूरी अपडेट
इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश सरकार देगी कृषि यंत्रों पर 80% तक का सब्सिडी, कृषि यंत्रों का आयोजन आज से हुआ शुरू, जाने पूरी अपडेट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं