Sarso ka Bhav: सरसों की कीमतों में तेजी के माहौल बनने से एक बार ऐसा लगता है कि जैसे सरसों ( Mustard Price) का भाव 6500 के स्तर को पार करेगा। लेकिन जैसे ही मुनाफा वसूली के चलते गिरावट होने लगती है। तो सरसों के भाव 5400 के नीचे आने की संभावना लगने लगती है।
Mustard Price: सरसों का भाव कल काफी उठापटक वाला रहा। विदेशी बाजार में सुबह कमजोरी के संकेत दिखाई दिए जिससे बाजार में गिरावट देखने को मिली। लेकिन हाजिर मंडियों और प्लांटों में शाम के भाव में सुधार देखने को मिला।
Mustard Price: जयपुर सरसों की कीमतों में कुल मिलाकर बाजार कल गिरावट देखने को मिली। लेकिन शाम को बाजार में कुछ तेजी की रूख सुनाई दी। जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 75 रुपए कमजोर होकर 5875 पर प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान की भरतपुर मंडी में सरसों 5500 प्रति क्विंटल रहा।
हरियाणा की चरखी दादरी मंडी सरसों का भाव 5500 रु, जोधपुर में टॉप का भाव 5475 रुपए, कोटा में 5400 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। देशभर की सरसों उत्पादक मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 450000 बोरी की रही।
वही सलोनी प्लांट में सरसों की कीमत 6300 प्रति क्विंटल कमजोर होने के बाद शाम को ₹50 तेजी के साथ 6350 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं ब्रांड तेल मिलो ने भी सरसों खरीद भाव में लगातार दूसरे दिन कमजोरी के बाद शाम को ₹50 सुधार हुआ।
सरसों का भाव (Mustard Price)
राजस्थान की विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 5242 रुपए, गोलूवाला में सरसों का भाव 5469 रुपए, जैतसर मंडी सरसों 39 लैब का भाव रहा 5138 रुपए। देवली मंडी 42 प्रतिशत सरसों का भाव 5600, गजसिंहपुर मंडी सरसों टॉप का भाव रहा 5276 रुपए प्रति क्विंटल।
राजस्थान की रायसिंहनगर मंडी में सरसों टॉप का भाव 5345 रुपए प्रति क्विंटल, नोहर मंडी में सरसों की कीमत 5400 रुपए, श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5457 रुपए, पीलीबंगा में टॉप सरसों का भाव रहा 5111 रुपए प्रति कुंतल।
हरियाणा की सिरसा मंडी में सरसों 5276 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5223, सिवनी मंडी में 40 लैब सरसों 5400 और आदमपुर मंडी में 40.97 लेब सरसों की कीमत 5269 रुपए दर्ज किया गया।
जयपुर सरसों तेल एक्सपेलर और सरसों तेल कच्ची घानी का भाव लगातार चौथे दिन 20-20 रुपए गिरावट के साथ 1100 के नीचे चल रहा है। कीमत क्रमश 1082 से 1092 प्रति 10 किलो बोले गए।
वही सरसों खल में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है सरसों खल के कीमतों में दूसरे दिन ₹20 तेज होकर कीमत 2840 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
उधर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी माहौल खराब बना हुआ है। और सप्लाई लाइन भी टाइट है। पाम तेल मलेशिया में उत्पादन जरूर बढ़ा है लेकिन इसी अनुपात में निर्यात भी बढ़ गया है। इसलिए स्टॉक में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। घरेलू बाजार में तेलों की मांग को देखते हुए दिवाली तक सलोनी प्लांट 6500 के भाव हो सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
सभी फसल का ताजा भाव देखे 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉जल्द शुरू होगी नई मेट्रो सेवा, हरियाणा के इस जिले में बनेगा 26 नए स्टेशन
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को फसल बीमा क्लेम 186 करोड़ रुपए की राशि हुआ जारी, पूरी अपडेट
इसे भी पढ़ें 👉सरकार दे रही मिनी दाल मशीन खरीद पर भारी सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
Whatsapp ग्रुप में जुड़े👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मंडी भाव 👉 यहां पर दबाए
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (Mustard Price) सरसों का भाव, सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है