पिछले 3 दिन से लगातार घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। क्योंकि विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिला है।वही जयपुर सरसों कंडीशन का भाव 5525 रुपए प्रति कुंटल ₹50 कमजोर बोला गया। देशभर की सभी प्रमुख उत्पादक मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 500000 बोरी की रही।
सरसो तेजी मंदी रिपोर्ट
Mustard Price: व्यापारियों के अनुसार आयातित खाद्य तेल के दाम में आई कमजोरी से घरेलू बाजार में सरसों व सरसों खल के दाम में नरमी देखने को मिली है। वहीं इस दौरान ब्रांडेड तेल मिलों के द्वारा सरसों की खरीद भाव में 50 से ₹75 प्रति क्विंटल घटाएं हैं।
वर्तमान में उत्तर भारत की लगभग सभी मंडियों में मौसम खराब बना हुआ है। तेल मिलों को सरसों तेल और खल के कीमतों में आई गिरावट से पड़ते नहीं लग रहे और इसके साथ-साथ स्टॉक स्टाकिस्टों को भी इन कीमत पर नुकसान हो रहा है। आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सरसों तेल की कीमतों में दबाव है।
Mustard Price: व्यापारियों के मुताबिक सरसों उत्पादक राज्यों में सरसों का स्टॉक कभी भी पिछले साल के मुकाबले अधिक मात्रा में बचा हुआ है। जानकारों की मुताबिक आने वाले दिनों में विश्व बाजार में खाद्य तेलों में तेजी या मंदी अमेरिका के मौसम कैसा रहता है। उस पर काफी हद तक निर्भर करेगा
जयपुर सरसों एक्सप्लेयर व कच्ची घानी का भाव क्रमश 1035 और 10045 प्रति 10 किलो 10 रुपए कमजोर हुआ है। वही सरसों खल कीमतों में भी ₹10 की कमजोरी के साथ 2565 रुपए प्रति कुंटल हो गया है।
गेहूं का रेट 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉Mustard oil price सरसों तेल, रिफाइंड और पामोलीन तेल का ताजा रेट
मध्य प्रदेश मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
राजस्थान मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
हरियाणा मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट। व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।