इस बार मानसून सीजन में मानसून करीब 1 सप्ताह देरी भारत में प्रवेश किया। कुछ समय के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ी और हरियाणा राजस्थान के साथ लगते राज्यों में मानसून तेज गति से प्रवेश हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा भारत में 4 महीने के इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश औसत 94 से 106 तक सामान्य कहा जाता है और इस बार भी मानसून सामान्य बारिश के साथ विदा हो गया है।
राजस्थान का मानसून कैसा रहा (Rajasthan Weather News)
राजस्थान प्रदेश में भी अबकी बार मानसून अपने निर्धारित समय 25 जून किया गया। जिस पर मानसून अपने समय पर पहुंचा और कई दिनों तक जोरदार बारिश होती रही। राजस्थान प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक 500 mm मानसून के दौरान प्रदेश में बारिश देखने को मिली जो कि करीब 15% है सामान्य औसत वर्षा से ज्यादा हुई है।
Rajasthan Weather News: राजस्थान प्रदेश में आने वाले कुछ दिन तक वर्षा नहीं होने की संभावना है वहीं रात के समय और सुबह के समय ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं दिन में गर्मी के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बदलते हुए मौसम में बीमारियों बढ़ाने की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक है।
राजस्थान प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों तक राजस्थान प्रदेश में मौसम लगभग साफ बना रहेगा लेकिन 12 से 13 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 सोना चांदी का भाव
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं