Rajasthan Weather Update: राजस्थान प्रदेश अब मानसून विदा हो चुका है। मानसून के वापस लौटने से प्रदेश में एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने लगी है। पश्चिम राजस्थान में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीं पूर्वी राजस्थान में अभी भी राहत दिख रही है। बता दें कि राजस्थान प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तापमान के चढ़ने से लोगों को अक्टूबर इस महीने में भी में मई महीने वाली गर्मी के हालात दिखाई दे रहे हैं।
राजस्थान तापमान पहुंचा 40 डिग्री
Rajasthan Weather Today: बीते एक-दो दिन से राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जैसलमेर गंगानगर और बाड़मेर जिले में लगातार तापमान ऊपर बढ़ रहा है और तापमान यहां सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। राजस्थान प्रदेश में वर्तमान में इन क्षेत्रों में 40 डिग्री के आसपास हो गया है राजस्थान प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है।
राजस्थान प्रदेश में सीमावर्ती जैसलमेर जिले में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है वहीं राजस्थान प्रदेश के पिलानी फलोदी फतेहपुर गंगानगर बाड़मेर और चूरू में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है वहीं बीकानेर जिले में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे गुलाबी नगरी से भी जाना जाता है यहां भी तापमान अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। बता दें कि राजस्थान की सीकर में सबसे न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Rajasthan Weather Today: राजस्थान प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहेगा जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और वृद्धि होने की आसार हैं वहीं प्रदेश में अब मानसून की विदाई हो चुकी है। प्रदेश में हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन आगामी बारिश को लेकर अभी तक कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की 1058 करोड रुपए की राशि की जारी, पीएम मोदी ने 12600 करोड रुपए के लिए बड़ी सौगात
इसे भी पढ़ें 👉 सोना चांदी में गिरावट जारी, जानें आज का भाव
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं