राजस्थान प्रदेश में बीते चार-पांच दिनों से लगभग सभी जगह मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में दिन में गर्मी तो रात को ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार पहाड़ी राज्यों में पड़ रही बर्फ के चलते दिल्ली और आसपास के राज्यों में अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान प्रदेश से मानसून की हुई विदाई
Rajasthan Weather Update: मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून कल 3 अक्टूबर 2023 से सामान्य ओसत से 3 दिन की देरी से मानसून राजस्थान प्रदेश के सभी भागों से वापस लौट चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह तक लगभग मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दिन में गर्मी तो रात को ठंड बनी रहेगी। हालांकि प्रदेश में 12 और 13 अक्टूबर से कई जिलों में बारिश होने की आसार हैं।
रबी की फसलों पर होगा अल नीनो का प्रभाव
इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के चलते राजस्थान प्रदेश में जुलाई में उतना प्रभाव देखने को नहीं मिला और जुलाई महीने में भारी बारिश देखने को मिली। लेकिन अगस्त महीने में अल नीनो का प्रभाव अधिक देखने को मिला और करीब पूरा महीना है सूखे का सामना अधिकतर क्षेत्रों में हुआ। हालांकि सितंबर महीने में अच्छी बारिश दर्ज हुई।
कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को खास सलाह
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान प्रदेश में मानसून अबकी बार करीब 15% ज्यादा बारिश हुई जो की राहत की बात थी। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अल नीनो के प्रभाव के चलते अबकी बार रबी की फसलों में भी प्रभाव देखने को मिलेगा और तापमान में वृद्धि होगी। यानी कि कहां जाए तो रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों को ठंड की आवश्यकता होती है और ज्यादा गर्मी के चलते फसल में उत्पादन कम होता है। इसलिए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उच्च तापमान वाली के समय बन की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों और सरकार के बीच हुवे कई समझौते, सूखा और गुलाबी सुंडी में हुए नुकसान की होगी गिरदावरी मिलेगा मुआवजा
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए राहत, फसल बीमा क्लेम राशि के रूप में 3000 करोड रुपए की राशि देगी सरकार
इसे भी पढ़ें 👉 सोना चांदी का भाव में बड़ी गिरावट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं