WhatsApp Group 

Join करें 




Telegram Group में जुड़े

Join करें


Facebook  पर जुड़े

Join करें

 

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने किया 14 मई तक येलो अलर्ट, जानें मौसम की जानकारी

राजस्थान राज्य की मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश में अब 14 मई तक संपूर्ण राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

मौसम की जानकारी ( Rajasthan weather)

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 14 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा आने वाले दिनों में राजस्थान में हमें तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

राजस्थान में आने वाली 14 मई तक कई जिलों में लोगों को गर्मी की तपिश का सामना करना पड़ेगा और तापमान 44 डिग्री से अधिकतम दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश में दोपहर के समय दक्षिण और पश्चिमी भागों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजस्थान के टोंक में 41.7 डिग्री व बाड़मेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अब राज्य में हीटवेब आएगी 

जयपुर मौसम केंद्र और मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब 14 मई तक किसी भी तरह की बारिश होने की संभावना नहीं है। एक बेहद ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका प्रदेश में असर दिखाई नहीं देगा। प्रदेश के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान अधिकतम 44 डिग्री तक होने की संभावना है ऐसे में राजस्थान पूर्वी कोटा क्षेत्र में हीटवेव की प्रबल संभावनाएं हैं।

आने वाली गर्मी का मौसम किसानों के लिए बढ़िया

प्रदेश के स्थानीय किसानों ने बताया की इस आने वाली गर्मी से किसानों को पिछले दिनों हुई फसलों में कीट पतंगों से छुटकारा मिलने वाला है जिससे तरबूज और खरबूजा की फसल में लाभ मिलेगा और आने वाली फसल और मूंगफली की फसल भी अच्छी होगी।

पश्चिम बंगाल के चक्रवात का नहीं होगा असर

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में पश्चिम बंगाल में चल रहे चक्रवात का कोई भी प्रभाव नहीं आएगा। यह चक्रवात अंडमान से होते हुए बांग्लादेश और म्यांमार की तरफ चला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात का प्रभाव बंगाल की खाड़ी और इसके सटे इलाकों में 12 मई तक पड़ेगा फिलहाल इससे कोई बड़ा खतरा नहीं है लेकिन मौसम विभाग ने मछुआरों को अलर्ट कर दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉आज ग्वार का भाव जोरदार तेजी  सभी मंडी भाव, Aaj Ka Gwar Ka Bhav

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: