सरसों भाव में एक सप्ताह में 200 रुपए तक का उछाल, सरसों का भविष्य 2024 कैसा रहेगा, तेजी मंदी रिपोर्ट
सरसों का भविष्य 2024 जानें तेजी मंदी रिपोर्ट
पिछले सप्ताह सोमवार की शुरुआत जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 5400 से 5425 रुपए प्रति क्विंटल पर खुला जो की शनिवार की शाम को 5500 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी सरसों की कीमत में 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई।
बड़े मीलों की मांग मजबूत रहने से सरसो में बढ़त देखने को मिला। अन्य खादय तेलों में मजंबूती और सरसो में उठाव से खल और सरसो तिल में बढ़त बढ़त दर्जे की गयी। सरसो की चाल पिछले वर्ष मार्च महीने के तरह ही चल् रही है। पिछले वर्ष भी मार्च महीने में सरसो की कीमतों में 375 रुपये की तेज़ी आयी थी।
उसी प्रकार इस वर्ष भी अब तक निचले स्तरों से 200 रुपये की तेजी आ चुकी है। अप्रैल के दुसरे सप्ताह से जब गिरावट शुरू हई तो अप्रैल अंत 800 रुपये से ज्यादा की गिरावटें आयी थी।
होली के राजस्थान लाइन में सरसो की आवक का प्रेशर बढ़ेगी। ऐसे में सरसो की सही तेजी मंदी होली के बाद ही नजर आएगी।
22 मार्च से राजस्थान के कुछ जिलों में सरसो खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेन प्रक्रिया शुरू होगी। मंडियों में सरसो के भाव एमएसपी से 500 -1000 रुपये निचे चल् रहे हैं। ऐसे में अगर सरकार एमएसपी पर खरीदारी करती है तो सरसो को सपोर्ट मिल सकता है।
राजस्थान सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुक्सान का सर्वे करने को निर्देश दिया है। उत्पादन में बड़ी गिरावट अगर नहीं आती है तो लम्बी अवधि में सरसो की तेजी का टिकना मुश्किल , आने वाले 1 से 1.5 महीने में सरसो के भाव का बॉटम बनते नजर आएगा।
सरसों का भविष्य 2024 जानें तेजी मंदी रिपोर्ट
फिलहाल मार्च अंत तक सरसो में 100 -150 रुपये और बढ़ने की संभावना है। वहीं मार्च अंत और अप्रैल के शुरुआत में आवक बढने से सरसो में दोबारा गिरावट आने की सम्भावना नजर आ रही है।
सीज़न के शुरुआत में आई तेजी में अक्सर व्यापारी खरीदारी करके फंस जाते हैं जैसा की सोयबीन में इस वर्ष देखने को मिला है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉सोना हुआ सस्ता, चांदी में हल्की तेजी, जानें आज सोना चांदी का ताजा भाव
इसे भी पढ़ें 👉Disha Patani के रेड हॉट से बनाया हर किसी को अपना दीवाना, हुस्न का जलवा ऐसा इंटरनेट पर वायरल
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट 👉 आज आपने जाना सरसों का भविष्य 2024 जानें तेजी मंदी रिपोर्ट । किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है