सरसों की कीमत में तेजी जारी रहा, बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान, जानें दैनिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
दैनिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
जयपुर में सरसों भाव 50 रुपये तेज होकर 5525 से 5550 पंहुचा। सरसों कच्ची घानी 10,220 से 10,230 रुपए + 200 तेज़ी, सरसों ऑइल एक्सपेलर भाव 10110 से 10120 रुपए +200 तेजी, खल भाव 2765 से 2770 रुपए दर्ज किया गया।
जनवरी महीना के अंत तक 17 लाख टन सरसों उपलब्ध है। जिसमें से किसानों के मात्र 7.5 लाख टन स्टॉक है। मार्च से लेकर जनवरी के बीच में 95 लाख टन सरसो की क्रशिंग हुई। जो पिछले साल के मुकाबले में 13 लाख टन अधिक है। राजस्थान प्रदेश के कई हिस्सों में ओले और भारी बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में फसल के लिए मौसम सहायक है।
सरसों उत्पादक राज्यों में सरसों कुल आवक राजस्थान राज्य सरसों आवक हुई 1,15,000, मध्य प्रदेश राज्य आवक 35,000, उत्तर प्रदेश राज्य आवक 35,000, हरियाणा और पंजाब राज्य आवक 15,000, गुजरात राज्य आवक 15,000, अन्य राज्य में आवक 50,000, नई आवक सरसों आवक 25,000 हुआ।
नाफेड की बिकवाली रुकने से ही सरसों में तेजी टिकेगी। जो होता नजर नहीं आ रहा है। इसलिए सरसों की कीमत में टिकाऊ तेजी की संभावना कम है। व्यापार अपने विवेक से करें।
Read More:-
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाए
Not: किसान भाइयों आपने जाना दैनिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, सरसों की कीमतों में तेजी मंदी आने वाले मौसम, और डिमांड पर निर्भर करता है. ऐसे में अपनी किसी भी फसल का व्यापार अपने विवेक से करें।