WhatsApp Group 

Join करें 




Telegram Group में जुड़े

Join करें


Facebook  पर जुड़े

Join करें

 

सरसों में आई तेजी, सरसों का भविष्य, जानें सप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट

नमस्कार व्यापारी और किसान भाइयों हमारी वेबसाइट पर आप हर रोज सभी मंडियों के ताजा भाव में तेजी मंदी रिपोर्ट के सही और  सटीक जानकारी देखने को मिलती है। आज आप इस रिपोर्ट के द्वारा जानेंगे सरसों का भविष्य में सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों का भविष्य (साप्ताहिक तेजी मंदी)

वैश्विक तेल मार्केट में मजबूती से सरसो, सरसो तेल और खल में आयी जोरदार तेजी है। जयपुर सरसो निचे से 400 रुपये बढ़कर सप्ताह अंत में 5500 पर बंद हुआ। सलोनी प्लांट ने सरसो के भाव सप्ताह में 400 रूपए तक बढ़ाये थे। लेकिन सप्ताह अंत में 100 रुपए घटाकर 5900 किया।

विदेशी खाद्य तेल मार्केट में तेजी को देखते हुए सरसो तेल के भाव इस सप्ताह 6-8 रुपये/किलो तक बढ़ गए थे। खल में भी 150 रुपये/क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी है। सरसो में ऊपरी स्तरों से गिरावट को देख सरसो की बिकवाली घटी सरकार की सरसो खरीदारी की रफ़्तार धीमी है। जिसके चलते किसान मंडियों में msp के निचे अपनी फसल बेच रहे हैं।

नाफेड ने अब तक लगभग 4.76 लाख टन सरसो खरीदी है।वायदा बाजार में प्रतिबन्ध के चलते सरसो की तेजी मंदी विदेशी बाज़ारों और बड़े मीलों की चाल पर निर्भर विदेशी बाजारों में तेजी देख मीलों की लेवाली बढ़ती है। जिससे सरसो में मजबूती आ जाती है। फिर जैसे ही विदेशी बाजार कमजोर होते हैं। मिल वाले भी भाव घटना शुरू कर देते हैं।

विदेशी बाजारों में इस सप्ताह जो तेजी आयी। वो बिना किसी फंडामेंटल सपोर्ट के थी इसलिए इसका ज्यादा दिनों तक टिकना मुश्किल है। सरसो में जिन स्तरों से रिकवरी आयी उसके निचे जाने की भी कोई ठोस वजह नहीं दिख रही है।

तेजी या मंदी (सरसों का भविष्य)

इसलिए हमारा मानना है की जयपुर सरसों निचे में 5000 और ऊपर में 5720 के बीच कारोबार करते नजर आएगा। अभी पूरा सीज़न बाकी इसलिए गिरावट आएगी भी तो दोबारा मजबूती जरूर आएगी। विदेशी बाजारों का समर्थन मिलने पर माध्यम से लम्बी अवधि में जयपुर सरसों 5900-6000 के स्तर को फिर आ सकता है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉आज सरसों का भाव आई जोरदार तेजी  देखें ताजा भाव, Aaj Ka Sarso Ka Bhav

नोट 👉 आज इस रिपोर्ट में अपने जाना सरसों का भाव कब बढ़ेगा। आप ऐसे ही हर रोज हमारी वेबसाइट से सभी  मंडियों के ताजा भाव तेजी मंदी रिपोर्ट और वायदा बाजार भाव देखें। हमारी कोशिश रहती है कि किसानों और व्यापारी भाइयों को सही और सटीक जानकारी दी जाए लेकिन फिर भी व्यापार अपने विवेक से करें। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: