भिवानी अनाज मंडी में किसानों के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर सरसों की बिक्री की गई। लेकिन सरसों का उठान धीमा होने के कारण पिछले 1 महीने से 50,000 से ज्यादा किसानों की राशि 245 करोड रुपए से ज्यादा अभी तक सरकार के द्वारा भुगतान नहीं किया गया है।
सरसों की बिक्री की पेमेंट बाकी
जिसमें से लगभग 20,000 किसान ऐसे हैं जिन्होंने भिवानी अनाज मंडी में अपनी सरसों की बिक्री की। भिवानी मंडी के अलावा बवानी खेड़ा तोशाम जुई डिगवा आदि अनाज मंडियों में लगभग 30 हजार किसानों की सरसों की बिक्री की गई जिसकी शेष राशि अभी भी पेमेंट रह चुकी है।
किसानों को सरसों बिक्री की पेमेंट सरकार के द्वारा 72 घंटे के अंदर उसकी सरसों में पैसा खाते में डाला जाता है। लेकिन इस सीजन बेमौसम बारिश से सरसों भी गई जिससे किसानों को पेमेंट जारी करने में समय लगा अब जैसे-जैसे गोदामों में सरसों पहुंच रही है उसी के हिसाब से किसानों के खातों में पेमेंट जारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें 👉सरसों का भाव सुबह घटा, श्याम को बढ़ा, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट