तेल मिलों की मांग बढ़ने के साथ ही घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में तेजी देखने को मिली सरसों जयपुर कंडीशन 5975 रुपए प्रति क्विंटल में ₹25 का सुधार देखने को मिला। इस दौरान सरसों उत्पादक राज्यों में दैनिक आवक भी 5 लाख बोरी की रही।
विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में मिलजुला रुख देखने को मिला। मलेशियाई पाम तेल की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस दौरान शिकागो सोया तेल के दाम में भी बढ़त देखने को मिली।
वहीं घरेलू बाजार बृहस्पतिवार को सरसों तेल के भाव तेज रहे। सरसों खल के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बता दे कि चालू रवि सीजन में सरसों की बुवाई कृषि मंत्रालय के मुताबिक बढ़कर 45.71 लाख हेक्टेयर हो चुकी है। जो कि बीते वर्ष इस समय अवधि के दौरान 40.92 लाख हेक्टेयर में हुई थी
अभी भी किसानों एवं स्टॉकिस्टों के पास सरसों का बकाया स्टॉक पिछले साल की तुलना में अधिक है। इसलिए मंडियों में इसकी दैनिक आवक बराबर बनी रहने का अनुमान है। व्यापारियों के मुताबिक त्योहार के साथ ही विवाह शादियों का सीजन होने के चलते सरसों तेल में मांग अभी बनी रहेगी। हालांकि सरसों तेल की कीमतों में तेजी, मंदी काफी हद तक आयातित खाद्य तेल की कीमतों पर ही निर्भर करेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉आज का मंडी भाव: सरसो सोयाबीन में सुधार, नरमा कपास ग्वार चना आदि सभी मंडी भाव
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (सरसो का भाव बढ़ेगा या घटेगा ) सरसों भाव तेजी मंदी रिपोर्ट 2024। सरसों में तेजी आएगी क्या । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है