दोस्तों सरसों की कीमतों में बीते सप्ताह में गिरावट देखने को मिली लेकिन अब हर कोई यह जानना चाहता है कि सरसों में आगे क्या सेंटीमेंट बन रहा है। और यह सरसों में आई मंदी का क्या कारण है। आइए जानते हैं आज सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
Sarso Price: बीते सप्ताह सरसों सरसों तेल और खल की कीमतों में बाजार कमजोर रहा। जयपुर मंडी में सरसों कंडीशन के भाव इस सप्ताह ₹100 तक गिरे वही कच्ची घानी की कीमत भी ₹1 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। वही भरतपुर मंडी में सरसों की कीमतों में ₹100 व सलोनी प्लांट में ₹75 प्रति क्विंटल तक भाव कमजोर रहे।
विदेशी बाजारों में ऊपरी स्तरों में गिरावट से सरसों का सेंटीमेंट कमजोर किया। नाफेड के द्वारा सरसों की खरीद 10 लाख टन के पार हुई है। वही राजस्थान में भी सरकारी खरीद और बढ़ने की खबरें चल रही है।
नाफेड के द्वारा सरसों की खरीद बनी रहने से सरसों की कीमतों में गिरावट पर लगाम लगेगी और आगे चलकर रिकवरी की उम्मीद बनी हुई हैं। पशु आहार उद्योग सरसो डीओसी राइस ब्रान डीओसी के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंद लगाने का दबाव बना रही है। उद्योग का मानना है की एक्सपोर्ट बढ़ने से डीओसी के भाव बढ़ गए हैं जिससे पशु आहार उद्योग की लागत बढ़ रही है।
Sarso Price: हालाँकि SEA और MOPA ने सरकार डीओसी निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाने के अनुरोध को ख़ारिज करने की राय दी है। केएलसी सीबीओटी सोया तेल में गिरावट से सरसो तेल की मांग अटकी है। जिसके चलते सरसो तेल में हल्की कमजोरी आयी है।
सोमवार को मलेशिया जून महीने की सप्लाई डिमांड रिपोर्ट जारी करेगा जिससे केएलसी की चाल स्पष्ट होगी। जयपुर सरसो अपने सपोर्ट 5500 के ऊपर बंद हुआ है।
विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट उम्मीद कम है। इसलिए आगे चलकर सरसो में घटे भाव से सरसो में रिकवरी देखने को मिलेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
सरसों का भाव 👉 यहां पर देखें
मध्य प्रदेश मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
राजस्थान मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
हरियाणा मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट। व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।